डीएम व एसपी ने थाना समाधान दिवस पर थाना पश्चिम शरीरा व कौशाम्बी मे की जन सुनवाई दिये आवश्यक निर्देश

Kamta Prasad Chaurasiya
0


 

 कौशाम्बी। जिलाधिकारी राजेश कुमार राय एवं पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना पश्चिम शरीरा तथा कौशांबी में जनशिकायतों को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को तत्काल मौके पर जाकर निस्तारित करने के निर्देश दिए।

            ज्ञात हो कि जिलाधिकारी ने थाना पश्चिम शरीरा में समाधान दिवस रजिस्टर की जॉच करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को प्रतिदिन जनसुनवाई में प्राप्त प्रार्थना-पत्रों को रजिस्टर में अंकित कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। 

             थाना पश्चिम शरीरा में कुल 05  शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 02  शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया, शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर निस्तारित करने के निर्देश दिए।  इसी प्रकार थाना कौशांबी  में कुल 01 शिकायत प्राप्त हुई,जिसका निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।

रिपोर्ट -कामता प्रसाद चौरसिया 

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top