कौशाम्बी। मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी ने विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए जिला उद्योग केन्द्र में आयोजित कार्यक्रम में दर्जी, बढ़ई, लोहार,कुम्हार,नाई एवं हलवाई ट्रेड के प्रशिक्षित प्रशिक्षार्थियों यथा-दर्जी ट्रेड के 175, हलवाई ट्रेड के 75, नाई ट्रेड के 25, लोहार ट्रेड के 50, बढ़ई ट्रेड के 100 एवं कुम्हार ट्रेड के 25 लाभार्थियों को टूलकिट वितरित किया।
उपायुक्त उद्योग के0के0 अमर द्वारा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के बारे में लाभार्थियों को विस्तार से जानकारी दी गई। जिला अग्रणी बैंक प्रबन्धक जितेन्द्र कुमार चौधरी ने बैंको से ऋण उपलब्ध कराये जाने के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गई।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य आईटीआई के0के0 राम सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।
रिपोर्ट -कामता प्रसाद चौरसिया


