निषाद समाज का पुराना वैभव लाकर रहूंगा -संजय निषाद

Kamta Prasad Chaurasiya
0


 निषाद समाज का पुराना वैभव वापस लाकर रहूंगा -- संजय निषाद


कौशाम्बी । सरसावा ब्लॉक के महेवा घाट ग्राम में यमुना नदी के किनारे शनिवार को विधि विधान के साथ भगवान निषाद राज की मूर्ति स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा कलश स्थापना व विशाल भंडारे का आयोजन हुआ मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा निषाद समाज के निषदचार्य पंडित इंद्रजीत निषाद प्रयागराज, पंडित बल्केश्वर निषाद महाराज अयोध्या धाम, व चित्रकूट धाम के पंडित सुखलाल निषाद, पंडित राजन निषाद व पंडित सत्यनारायण के सानिध्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय मंत्री व सांसद कौशांबी विनोद सोनकर ने किया। मूर्ति अनावरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद रहे बतौर  मुख्य अतिथि संजय निषाद ने कहा कि जिस तरह से भगवान राम ने निषाद राज को गले लगाया था। उसी तरह से मोदी और योगी ने भी हमारे समाज को गले लगाया और अभी तक वह लोग राज करते थे जो आपका वोट लेकर आप पर ही गोली चलवाते थे जब भगवान राम का राजअभिषेक हो रहा था तो उन्होंने एकमात्र निषाद राज को बुलाया था निषाद समाज के लिए योगी व मोदी सरकार लगातार कार्य कर रही है । सांसद विनोद सोनकर ने कहा कि 2019 में मैंने यह संकल्प लिया था कि भगवान निषाद राज की मूर्ति की स्थापना करूंगा इसी विधानसभा के वर्तमान विधायक हैं जो निषाद समाज का वोट लेकर भी कभी याद नहीं करते हैं कि उनकी दशा और क्या है लेकिन भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता लगातार गांव गरीब किसान  दलित शोषित को अपना परिवार मानकर चलते हैं और लगातार उनके लिए कार्य करते हैं सभी समाजों का बराबर भारतीय जनता पार्टी में सम्मान किया जाता है चाहे महाशय मसूरिया दिन पासी की मूर्ति का कार्यक्रम हो या भगवान परशुराम की मूर्ति लगाने का काम एकमात्र भारतीय जनता पार्टी में संभव हो सकता है कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रांतीय अध्यक्ष बनारसी लाल निषाद, शीतला प्रसाद पटेल पूर्व विधायक, भूपेंद्र सिंह पटेल, बृजेश कुमार निषाद प्रदेश सचिव निषाद पार्टी, राजकुमार जिला अध्यक्ष निषाद पार्टी, शांतनु कुमार, विजय कुमार निषाद, धर्मेंद्र कुमार निषाद, नवल कुमार निषाद, हरिमोहन निषाद ,इंद्र कुमार निषाद सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्ट -कामता प्रसाद चौरसिया 

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top