भ्रष्टाचार मुक्त जिला के साथ साथ संगठन को मजबूत बनाने का पदाधिकारियों ने लिया संकल्प।
भारतीय किसान यूनियन भानु की समीक्षा बैठक कौशांबी जिलाध्यक्ष राकेश सिंह उर्फ राजू सिंह की अध्यक्षता में केंद्रीय कार्यालय ग्राम चिरारी में आयोजन किया गया।बैठक में कौशांबी जिले के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।बैठक में संगठन को मजबूत करने पर जिलाध्यक्ष द्वारा पदाधिकारियों को प्रेरित किया गया।और किसानों के मसीहा ठाकुर भानु प्रताप सिंह के बताए गय रास्तों पर चल कर किसान हित में कार्य करना है।
जिलाध्यक्ष राजू सिंह ने कहा की समीक्षा बैठक में संगठन को मजबूत बनाने के साथ साथ कौशांबी जिला को भ्रष्टाचार मुक्त जिला बनाना है।किसानों का हक जिले में बैठे भ्रस्ताचारी रूपी दानव डकार रहे है।चौकी हो या थाना सभी वसूली में मस्त है।शासन को गलत रिपोर्ट भेजी जाती है।पात्रों के बजाय अपात्रों को सुविधाए मिल रहा है।एंट्री के नाम पर वसूली की जाती है।यह भ्रष्टाचार का खेल अब कौशांबी जिले में भानु संगठन नही चलने देगा।माननीय योगी जी द्वारा दिए गय सुविधाओं को भानु संगठन भ्रष्टाचारियों को हजम नही करने देगा।
जिलाध्यक्ष ने कहा की यह काम कठिन जरूर है ।क्युकी भ्रष्टाचार की जड़े इतना फैल चुका है की अच्छे भी इसके बंधन में बंधते जा रहे है।फिर भी हम लड़ेंगे क्युकी भानु संगठन हमेशा सत्य की लड़ाई लड़ा है।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष ज्ञान सिंह यादव,जिला महासचिव बिरेंद कुमार,जिला कोषाध्यक्ष अयोध्या प्रसाद यादव,तहसील अध्यक्ष चायल शारदा प्रसाद अग्रहरी,ब्लाक अध्यक्ष दिवाकर कुशवाहा,दसरथ लाल,ब्लाक अध्यक्ष तीरथ सिंह,आदि लोग शामिल रहे।
रिपोर्ट ::कामता प्रसाद चौरसिया


