सराय आकिल -बीएस पब्लिक जूनियर हाई स्कूल सराय आकिल मे आज दिनांक 15 फरवरी 2024 को विद्यालय परिवार की ओर से वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया l
वार्षिक उत्सव का आरम्भ वरिष्ठ समाजसेवी समर रस्तोगी, अनिल स्वर्णकार व विद्यालय के प्रबंधक रवि सुवन द्विवेदी, विद्यालय के प्रधानाचार्य बाल कृष्ण त्रिपाठी के द्वारा माँ सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ आरम्भ हुआ l
तदुपरांत आए हुए सभी वरिष्ठ लोगो एवं पत्रकार बन्धुओ का प्रबंधक व प्रिंसिपल द्वारा अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत अभिनंदन किया गया l
उसके बाद विद्यालय के बच्चों द्वारा मंच पर सरस्वती वंदना करके अनेको मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिसमे श्री राम चरित मानस से सम्बन्धित लव कुश कांड की छलक दिखाते हुए कार्यक्रम की सुन्दर प्रस्तुति की गयी जिसको देखकर उपस्थित सभी गणमान्य लोग भाव विभोर हो गये इस दौरान विद्यालय के नन्हें मुन्ने बच्चे बड़े हर्षउल्लास के साथ आनंदित हो रहे थे जिनके साथ उनके अभिवावक गण कार्यक्रम को देखकर विद्यालय की सराहना करते हुये आनंदित होते हुये विद्यालय के शिक्षक व प्रबंधक की ब्यवस्था , बच्चो के उज्वल भविष्य को लेकर उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा कर रहे थे l
ज्ञात हो कि बीएस पब्लिक स्कूल अपने शिक्षण कार्य व अनुसाशन के मामले मे पिछले कई सालो से छेत्र मे अपनी ख्याति बनाये हुये है यहां के प्रबंधक व अध्यापको ने सदैयो ही बच्चों के शिक्षण कार्य के साथ उनके टैलेंट को निखारने के लिए अक्सर विद्यालय मे अनेक कार्यक्रम करते रहते है जिससे शिक्षण के साथ उनका समाजिक व मानसिक विकास भी होता रहता है l
अंत मे विद्यालय के प्रबंधक रवि सुवन द्विवेदी ने आये हुये अतिथियों का विद्यालय को छेत्र मे उत्कृष्ट स्थान बनाने मे उनके योगदान के लिए आभार ब्यक्त किया l
इस अवसर पर राजेश जयसवाल, रमेश स्वर्णकार, दिलीप मिश्रा, माला त्रिपाठी, सुरेश त्रिपाठी, अखिल रस्तोगी पत्रकार कामता प्रसाद चौरसिया, पत्रकार संजीव कुमार चौरसिया, पत्रकार अमन केशरवानी, पत्रकार अजय अग्रहरि, पत्रकार मोती लाल स्वर्णकार,प्रशांत जयसवाल विद्यालय के समस्त स्टॉफ व हजारों गणमान्य लोग उपस्थित रहे l
रिपोर्ट -कामता प्रसाद चौरसिया













