रक्षा मंत्री के हाथों सम्मानित हुई जिले की छात्रा कल्पना चौरसिया

Kamta Prasad Chaurasiya
0



 कौशाम्बी। विकास खंड कड़ा के पथरावा स्थित श्री रामधनी मौर्य इंटर कालेज में अध्ययनरत इंटर की छात्रा कल्पना चौरसिया पुत्री बनवारी लाल चौरसिया को गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व शिक्षा मंत्री ने मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। यह सम्मान छात्रा को वीर गाथा परियोजना अन्तर्गत दिया गया है।


ज्ञात हो कि वीर गाथा परियोजना का उद्देश्य विजताओ की जीवन कहानियों और बहादुरी के कृत्यों का प्रसार करना और उन्हें अपने दैनिक जीवन में बलिदान और राष्ट्रवाद जैसे मूल्यों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है। 13 जुलाई को परियोजना वीर गाथा 3.0 की शुरुआत की गई थी। इसके तहत निबंध और पैराग्राफ लेखन के लिए विचारशील विषयों की एक श्रृंखला प्रस्तुत की गई। इसमें छात्रों को अपने चुने हुए रोल मॉडल, विशेष रूप से वीरता पुरस्कार विजेताओं पर ध्यान केंद्रित करने जैसे विषय वस्तुओं के बारे में जानकारी प्राप्त करने का विकल्प दिया गया था। इसके अलावा छात्रों को रानी लक्ष्मीबाई की तरह किसी भी स्वतंत्रता सेनानी की जीवन कहानियों के बारे में जानने के लिए प्रोत्साहित किया गया। राज्य और जिला स्तर पर मूल्यांकन की श्रृंखला के बाद लगभग प्रविष्टियां राष्ट्रीय स्तर के मूल्यांकन के लिए प्रस्तुत की गईं। शिक्षा मंत्रालय की ओर से नियुक्त एक समिति ने सभी राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के राज्य नोडल अधिकारियों द्वारा अनुमोदित सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियों का चयन किया गया। इन विजेताओं का अभिनंदन रक्षा मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली में संयुक्त रूप से गणतंत्र दिवस के मौके पर किया गया। जिसमें विकास खंड कड़ा के पथरावा गांव स्थित श्री रामधनी मौर्य इंटर कालेज की इंटर की छात्रा कल्पना चौरसिया पुत्री बनवारी लाल चौरसिया को गणतंत्र दिवस के मौके पर देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व शिक्षा मंत्री ने मेडल-प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। छात्रा के वीर गाथा पुरस्कार में चयनित होने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य शिवमूर्ति मौर्य, अशोक कुमार, मुकेश कुमार, नरेश चंद्र, शिव सिंह, जितेंद्र, महेंद्र कुमार, फूलचंद्र आदि शिक्षको ने खुशी जाहिर करते हुए गौरवांवित महसूस किया और छात्रा को बधाई दी।


रिपोर्ट -कामता प्रसाद चौरसिया 

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top