चायल विधायक पूजा पाल के द्वारा चलाया गया सदस्यता अभियान
कौशांबी-समाजवादी पार्टी के विचारों से जनसमुदाय को जोड़ने के लिये पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के दिशानिर्देश पर आज चायल तहसील के घोसिया ग्राम सभा के आलम प्रधान गेस्ट हाउस मे चायल विधानसभा की विधायिका पुजा पल ने समाजवादी पार्टी सदस्यता अभियान चलाया जिसकी अध्यक्षता चायल विधानसभा अध्यक्ष वीर सिंह यादव ने किया। जिसमे पर सदस्य 20 रुपया ले कर सदस्य बनाया गया और लोगो को समाज वादी पार्टी के विचारों एवं नीतिवो का बताया गया।इस सदस्यता अभियान के अवसर पर समाजवादी पार्टी के विचारों एवं नीतियो को जानकर काफी संख्या में लोगो ने सदस्यता ग्रहण किया। सदस्य बनने के लिया आधार कार्ड एवम मोबाइल नंबर लिया गया।
इस सदस्यता अभियान के अवसर पर नत्थू सिंह यादव,राज कुमार सिंह,मोहम्मद कल्लू यादव,बलवंत यादव,इकराम अली,इमरान अहमद, नशीर अहमद, अरविंद यादव समसद अहमद एवम समाजवादी पार्टी से सम्बंध रखने वाले काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे ।
रिपोर्ट-
कामता प्रसाद चौरसिया, संजीव कुमार चौरसिया KBNEWS.





