कौशाम्बी-अखिल भारतीय आदर्श चौरसिया महासभा कौशाम्बी के तत्वावधान में जिलास्तरीय चौरसिया दिवस महोत्सव आज नागपंचमी के अवसर पर ग्राम अँधावा थाना पश्चिम शरीरा जनपद कौशाम्बी में धूमधाम के साथ मनाया गया।
अर्जुन चौरसिया रास्ट्रीय प्रचार मंत्री,संरक्षक श्री गंगा प्रसाद,नन्हे, जयस्वरूप चौरसिया व राजेन्द्र प्रसाद चौरसिया जिला उपाध्यक्ष की गरिमा मय उपस्थित में,कामता प्रसाद चौरसिया पत्रकार एवं जिला मीडिया प्रभारी अखिल भारतीय आदर्श चौरसिया महासभा कौशाम्बी की अध्यक्षता व कर कमलों द्वारा दीप प्रज्वलित कर सर्वप्रथम भगवान शिव व चौऋषि जी महाराज की पूजा अर्चना की गई ततपश्चात कार्यक्रम की शुरुआत की गयी।
इस अवसर पर वक्ताओं ने अपने सम्बोधन में चौरसिया समाज की एकता विकास व राजनीतिक भागीदारी पर अपनी आवाज बुलंद की और कहा कि हम में आपसी चाहे जितनी बुराइयां हो पर जहाँ समाज की बात आ जाय वहाँ हमारा एक ही लक्ष्य होना चाहिए कि हम चौरसिया है और हमारा लक्ष्य सामूहिक विकास करना है।आज उत्तर प्रदेश में हमारी आबादी लगभग 55 लाख है फिर भी हमारी राजनीतिक भागीदारी न के बराबर है एक मात्र हमारे समाज से विधायक सुरेन्द चौरसिया है।राजनीतिक दलों ने चौरसिया समाज के वोट और धन का उपयोग तो किया पर किसी ने हमारे समाज के विकास पर ध्यान नहीं दिया जिस कारण हमारा समाज शोषित होता रहा पर अब ऐसा नही होगा अब सभी राजनीतिक दलों में हमे जनसंख्या के अनुपात में हिस्सेदारी चाहिए जो राजनीतिक दल हमारा साथ देगा चौरसिया समाज भी उसी का साथ देगा।
वक्ताओं की कड़ी में गंगाप्रसाद,जयस्वरूप, नन्हे,राजेन्द्र प्रसाद उर्फ पप्पू, बालक,अमित व अर्जुन चौरसिया ने अपने विचार रक्खे।
इस कार्यक्रम के समापन समारोह के अवसर पर आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे समाज के मीडिया प्रभारी कामता प्रसाद चौरसिया ने आये हुए स्वजातीय बंधुओं का स्वागत अभिनन्दन किया और लोगों से समाज और संगठन की एकता व परस्पर सहयोग की अपील की।उन्होंने कहा कि बिना संगठन के कोई समाज तरक़्क़ी नही कर सकता संगठन समाज के समूहिक विकास का अंग होता है, आज प्रदेश व आप के जिले की टीम जिलाध्यक्ष झल्लर चौरसिया के कुशल नेतृत्व में निरन्तर समाज के हित व सम्मान के लिए प्रयासरत है जिस प्रकार से आप लोगों का सहयोग मिल रहा है अगर इसी तरह मिलता रहा तो वह दिन दूर नही जब आप का सभी छेत्रो में प्रतिनिधित्व होगा और उत्तर प्रदेश में चौरसिया समाज का मान सम्मान बढेगा।अब समाज किसी राजनीतिक दल का पिछलग्गु न होकर अब हक की मांग करेगा जो हमारे समाज के मान सम्मान व हिस्सेदारी की बात करेगा और उचित प्रतिनिधित्व देगा समाज भी उसी का साथ देगा।आप सभी लोग संगठन की शक्ति के लिए काम करे संगठन आप को उचित मान सम्मान व प्रतिनिधित्व दिलाने का काम करेगा।
ज्ञात हो कि जिलाध्यक्ष झल्लर प्रसाद चौरसिया टीम के अन्य सदस्यों के साथ प्रान्तीय चौरसिया दिवस में लखनऊ में जिले का प्रतिनिधित्व कर रहे है इसलिए यहाँ उपस्थित नही हो सके।
इस अवसर पर किशोर चौरसिया, दिलीप, रोशन, मनोज,विनोद,सूर्यभान, ओमप्रकाश, मोहन, लवकुश, मुन्नू लाल,सूरजबली,राम सुमेर, अरविंद, छोटे लाल व अदालती प्रसाद चौरसिया सहित भारी संख्या में चौरसिया समाज के लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-कामता प्रसाद चौरसिया
सम्पादक कौशाम्बी ब्रेकिंग न्यूज







