बिजली का करेन्ट लगने से बाप बेटे की मौत

Kamta Prasad Chaurasiya
0





जिला उन्नाव समाचार-

  आज अमित चौरसिया उम्र 17 वर्ष पुत्र गोधन चौरसिया उम्र 42 वर्ष गांव गागन ब्लाक औरास तहसील हसनगंज जिला उन्नाव की खेत में बिजली उतर आने से करंट से चिपक कर मृत्यु हो गई | जिसमें बिजली विभाग की घोर लापरवाही की वजह से उक्त घटना घटित हुई | जिसके लिए आज एडोकेट राजकुमार चौरसिया डीजीसी उन्नाव भारत सरकार , पैनल लॉयर नगर पालिका उन्नाव , प्रदेश संयोजक डॉ. अंबेडकर राष्ट्रीय अधिवक्ता संघ भारत, महामंत्री चौरसिया महासभा रजि० उ०प्र०, एडोकेट.प्रियंका चौरसिया लखनऊ हाईकोर्ट  देवेश चौरसिया, लालू चौरसिया , ध्यान चौरसिया  नगर पंचायत औरास के नामित सभासद व समाजसेवी , सतीश चौरसिया, अमित शर्मा  आदि समाज के लोगों ने मृतक के परिवार, मृतक की पत्नी व माँ से मुलाकात की तथा उन लोगों ने सहायता की मांग की | मृतक की पत्नी द्वारा हम लोगों को यह बताया गया कि उन लोगों को मुकदमा लड़ने में अत्यधिक कठिनाई होगी क्योंकि मेरे परिवार में कोई दौड़ने वाला नहीं बचा | जिस पर हम लोगों ने यह आश्वासन दिया कि हम लोग बिजली विभाग से बात करके क्षतिपूर्ति की धनराशि बिना मुकदमा लड़े दिलाने का आश्वासन दिया |

           उक्त क्रम में मियागंज आकर एसडीओ औरास से बात की और शीघ्र मुआवजा की राशि दिलाने की मांग की | एसडीओ ने कहा कि विभागीय जांच पूरी हो गई है और क्षतिपूर्ति की धनराशि मृतक परिवार को 10 से 15 दिन में प्रदान करा दी जाएगी |

रिपोर्ट- संजीव कुमार चौरसिया 

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top