एकल अभियान वार्षिक आचार्य अभ्यास वर्ग सरायअकिल में हुआ सम्पन्न।
एकल अभियान आचार्य अभ्यास वर्ग का दस दिवसीय प्रशिक्षण 9 जुलाई को आरम्भ हुआ था जिसमे आचार्य गणों को विषय, आध्यत्म व शारीरिक कौशल का प्रशिक्षण दिया गया।अभियान प्रमुख ने आचार्य गणों से कहा कि वह अपने अपने छेत्र में जा कर बच्चों को शिक्षा, शारीरिक शिक्षा के साथ राष्ट्रीय एकता एवं राष्ट्र भक्ति की शिक्षा भी प्रदान करे जिससे हमारा राष्ट्र हर छेत्र में विकास करे और विश्व पटल पर हमारे देश का नाम रोशन हो।
समापन से पहले माँ सरस्वती का पूजन किया गया और राष्ट्रीय गीत गाकर व भारत माता की जय का नारा लगा कर देश को भी नमन किया गया।माँ आदि शक्ति से विनती की गई कि वह आचार्य गणों को बुद्धि प्रदान करे ताकि वह बच्चों को उच्च संस्कार व शिक्षा प्रदान कर देश की सेवा कर सके।
आज 18 जुलाई 2022 को सम्भाग दक्षिण उत्तर प्रदेश भाग प्रयाग अंचल कौशांबी के संच बारा, नेवादा और चायल के आचार्यो का 10 दिवसीय वार्षिक अभ्यास वर्ग अशोक तिवारी एदिलपुरी डिग्री कॉलेज सराय अकिल कौशाम्बी में वर्ग का समापन हुआ जिसमें अंचल उपाध्यक्ष श्री रमाकांत जी, अंचल समिति श्री शारदा प्रसाद जी, श्री कृष्ण देव स्वर्णकार जी, श्री रोहित उपाध्याय जी, बारा संच के संच सचिव श्री कृपा शंकर जी, संच नेवादा के संच अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम दास वर्मा जी, एवं सराय अकिल नगर से वर्ग आयोजन समिति श्री संतोष कुमार जी, श्री रामदेव जी, श्री सतीश जी, श्री ओमकार नाथ जी, श्री शिव बाबू केसरवानी जी, श्री विकास गुप्ता जी श्री, नरेश कुमार जी, भाग रथ आयोजन प्रमुख श्री बाल गोविंद जी, अंचल अभियान प्रमुख एवं जिला संगठन मंत्री एकल अभियान श्री कृष्ण मूरत सिंह जी, अंचल ग्राम स्वराज योजना प्रमुख श्री ओम प्रकाश जी, अंचल कार्यालय प्रमुख श्री शिव मोहन जी, अंचल प्रशिक्षण प्रमुख श्री राजेश प्रसाद जी, बारा संच प्रमुख श्री सुभाष चंद जी, नेवादा संच प्रमुख श्री राकेश जी एवं चायल संच प्रमुख श्री आशीष कुमार कनौजिया जी एवं समस्त आचार्य उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-कामता प्रसाद चौरसिया
सम्पादक कौशाम्बी ब्रेकिंग न्यूज़





