महेवाघाट पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में चार अभियुक्तों की सात करोड़ 38 लाख की संपत्ति की जप्त
अपराधियों माफियाओं द्वारा अपराध से अर्जित की गई संपत्ति पर चला पुलिस का कठोर चाबुक
कौशाम्बी- अपराधियों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के अंतर्गत महेवा घाट थाना पुलिस ने 14 (1 ) गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत 2/3 गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज करते हुए चार अभियुक्तों की 7 करोड 38 लाख 30 हजार रुपए की संपत्ति को जप्त कर लिया है अकेले एक अभियुक्त की संपत्ति छह करोड़ 77 लाख रुपए से अधिक थी जिसे पुलिस ने जप्त कर लिया है पुलिस की कार्यवाही से माफियाओं और अपराधियों में खलबली मची हुई है
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सराय अकिल थाना क्षेत्र के बसुहार गांव के रहने वाले शिवबोध मिश्रा उर्फ शीबू पुत्र श्याम मिश्रा ने संगठित अपराध से करोड़ों की संपत्ति अर्जित की है शिवबोध मिश्रा गांजा के बड़े माफिया हैं इलाहाबाद के एलआईजी कालोनी देवघाट झलवा में भी उन्होंने आलीशान मकान बनवाया था अपराध से एकत्रित की गई रकम से प्रयागराज शहर में तीन मकान स्विफ्ट डिजायर कार स्कूटी समेत चल अचल संपत्ति शिवबोध मिश्रा ने अर्जित की थी अपराध से अर्जित संपत्ति की कीमत छह करोड़ सतहत्तर लाख साठ हजार रुपए अनुमान लगाई जाती थी पुलिस ने शिव बोध मिश्रा की 6 करोड़ 77 लाख 60 हजार की संपत्ति 14 (1)गैंगस्टर एक्ट के तहत जप्त कर लिया है उनके ऊपर गैंगस्टर एक्ट 2/3 का मुकदमा भी लगाया गया है
पिपरी थाना क्षेत्र के गौसपुर कटौहला निवासी रवि प्रजापति पुत्र घनश्याम पर महेवाघाट पुलिस ने 14 (1)गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही करते हुए 20 लाख कीमत का मकान जब्त करते हुए दो /तीन गैंगेस्टर एक्ट में कार्रवाई की है पिपरी थाना क्षेत्र के तिल्हापुर मोड़ पेराई के रहने वाले सूरजपाल सोनी पुत्र महावीर पर 14 (1) गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही करते हुए दो/तीन गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा की कार्रवाई कर महेवाघाट पुलिस ने आरोपी का 20 लाख रुपए कीमत का मकान जप्त कर लिया है इसी तरह कोखराज थाना क्षेत्र के इचौली गांव निवासी संजय कुमार पुत्र मेवालाल पर महेवा घाट थाना पुलिस ने दो/ तीन गैंगेस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज करते हुए 14 (1) गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई कर उनकी मोटरसाइकिल और मकान सहित 20 लाख सत्तर हजार रुपए कीमत की संपत्ति को जप्त कर लिया है अपराधियों माफियाओं के खिलाफ यह पुलिस की बड़ी कार्यवाही है और पुलिस की कार्यवाही के बाद संगठित अपराध से जुड़े अन्य माफियाओं में खलबली मची हुई है।
रिपोर्ट-कामता प्रसाद चौरसिया

