राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ की मंझनपुर ब्लॉक कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन
कौशाम्बी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के तत्वावधान में 18 सितंबर को मंझनपुर ब्लॉक के कार्यकारिणी के गठन हेतु बैठक आयोजित हुई बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ.अरुण केसरवानी ने की।बैठक में मंडल अध्यक्ष अवनीश मिश्रा,डॉ.पुष्पेंद्र वर्मा,महामंत्री जितेंद्र परमार एवं संगठन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। संगठन को मजबूत बनाने तथा संविदा कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से मंझनपुर ब्लॉक की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन रावेन्द्र अजरेश पाण्डेय एवं मानिंदर के नेतृत्व मे संपन्न हुआ ब्लॉक अध्यक्ष पुरुष घनश्याम पाल महिला अध्यक्ष संध्या शर्मा ब्लॉक उपाध्यक्ष: मनी शंकर माथुर महिला उपाध्यक्ष:अमिता देवी ब्लॉक महामंत्री:भानु यादव मीडिया प्रभारी: रावेन्द्र कोषाध्यक्ष: रीता देवी सर्वसम्मत से चुनी गई कौशाम्बी के प्रत्येक ब्लॉक में कार्यकारिणी का जल्द गठन होगा जिलाध्यक्ष डॉ.अरुण केसरवानी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती,एकजुटता और कर्मचारियों के हितों के लिए सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा के साथ कार्य करें।
रिपोर्ट - कामता प्रसाद चौरसिया



