खण्ड शिक्षाधिकारी ने भोजन ग्रहण कर परखा मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता

Kamta Prasad Chaurasiya
0


कौशाम्बी।

जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल के निर्देशानुसार खण्ड शिक्षाधिकारी,मंझनपुर प्रमोद कुमार ने शनिवार को कंपोजिट विद्यालय थाम्बा अलावलपुर में छात्र- छात्राओं को उपलब्ध कराए जा रहे मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता को भोजन ग्रहण कर परखा।खण्ड शिक्षाधिकारी ने मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता,स्वच्छता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप भोजन तैयार किए जाने की जानकारी ली। उन्होंने प्रधानाचार्य को निर्देशित किया कि छात्र-छात्राओं को निर्धारित मेन्यू के अनुसार पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण मध्यान्ह भोजन उपलब्ध कराया जाए तथा भोजन तैयार करने एवं परोसने के दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए।

रिपोर्ट - कामता प्रसाद चौरसिया 

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top