कौशाम्बी ।
सैनी कोतवाली क्षेत्र में बिक्की से बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहे एक अधेड़ को बालू लदे ओवरलोड ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दिया जिससे बच्चे और बिक्की चला रहे अधेड़ सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए हैं दुर्घटना देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे मामले की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी गई घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है लेकिन एक बार फिर ओवरलोड अनियंत्रित बालू लदे ट्रैक्टर और ट्रकों के सड़कों पर दौड़ने के बाद पुलिसिया लापरवाही के मामले का खुलासा हुआ है जिससे पूरी पुलिसिया व्यवस्था पर सवाल खड़े हैं
सैनी कोतवाली क्षेत्र के चक बख्तियारी परसी पुर निवासी लल्लू सरोज शनिवार की सुबह बिक्की में अपने बच्चों को ले कर पास के एक स्कूल में उन्हें छोड़ने जा रहा था जैसे ही वह गांव से कुछ आगे पहुंचा सड़क पर तेज रफ्तार अनियंत्रित ओवरलोड बालू लेकर जा रहे ट्रैक्टर चालक ने बिक्की में जोरदार टक्कर मार दिया जिससे लल्लू सरोज बच्चों समेत सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए हैं ओवरलोड वाहन के संचालन पर पुलिस से लेकर यातायात विभाग नियंत्रण नहीं कर पा रहा है जिससे दुर्घटनाएं बढ़ रही है लेकिन विभागीय अधिकारी केवल ओवरलोड वाहनों से टोकन एंट्री के नाम पर वसूली तक सीमित है निर्धारित क्षमता से अधिक वाहनों में लोड होने से चालक वाहनों को नियंत्रित नहीं कर पाते और दुर्घटना को अंजाम देते हैं सवाल उठता है कि ओवरलोड वाहनों पर कौन रोक लगाएगा जिससे दुर्घटनाओ पर रोक लगाई जा सके
रिपोर्ट कामता प्रसाद चौरसिया


