कौशाम्बी जिला हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत बेटी ने लगाया डाक्टरों पर लपरवाही बरतने का आरोप

Kamta Prasad Chaurasiya
0


 

कौशाम्बी।



जिला हॉस्पिटल का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक युवती डाक्टरों द्वारा लपरवाही बरतने एवं गलत इलाज का आरोप लगा रही है जिससे उसके परिजन की मौत हो गई। उसका कहना है की मुझसे 20 हजार रुपया लिया गया डाक्टर बार बार मेरे पिता को सुई लगा रहे थे मैने कहा ज्यादा सुई लगना नुकसान देह है तब भी वह नहीं माने मेरे द्वारा यह कहने पर की मेरे मरीज को रिफर करदो तो रिफर भी नहीं किया जिस करण उचित इलाज न मिलने से मेरे परिजन की मौत हो गई।कौशाम्बी जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट।जिला अस्पताल की स्थिति सुधरने का नाम नही ले रही।आय दिन बाहरी महंगी दवाएं लिखी जाने और गलत इलाज करने की सोशल मीडिया पर होती हैं वायरल। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत। मौत पर परिजन अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ती देख मौके पर  पुलिस पहुंची।

काफी देर तक समझाने का प्रयास किया,लेकिन परिजन कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।घंटों तक चले हंगामे के बाद पुलिस कार्यवाही के आश्वासन पर परिजन हुए शांत।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने पर हुए सहमत।






रिपोर्ट कामता प्रसाद चौरसिया 

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top