सराय अकिल कौशाम्बी।
सरांय अकिल थाना अंतर्गत छेकवा गांव में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब यमुना नदी में नहाने गए पांच दोस्त नहाते नहाते अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। यह मंजर देख कर हड़कम्प मच गया तभी वहां मौजूद मछुआरों ने तत्परता दिखाते हुए डूब रहे लोगों को बचाने की कोशिश किया जिनमें से तीन को बचा लिया गया जबकि दो की हादसा में मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी केनुसार छेकवा गांव निवासी पांच युवक दोपहर में यमुना नदी में नहाने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि नहाते-नहाते सभी युवक गहराई की ओर बढ़ गए। अचानक पानी का बहाव तेज होने और गहराई अधिक होने के कारण वे संभल नहीं सके और डूबने लगे। युवकों की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद मछुआरे तत्काल नाव लेकर मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। पर दो लोगों को नहीं बचाया जा सका है।
मछुआरों ने कड़ी मशक्कत के बाद तीन युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन कुलदीप (पुत्र देवनारायण विश्वकर्मा) और शिवम (पुत्र जग्गू) को नहीं बचाया जा सका।
सूचना मिलते ही परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और शव देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और जैसे ही यह खबर रिस्तेदारों को हुई उनका भी रो-रो कर बुरा हाल है।
घटना की सूचना पर सराय अकिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रिपोर्ट - कामता प्रसाद चौरसिया



