ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

Kamta Prasad Chaurasiya
0



कौशाम्बी।

 कौशाम्बी पुलिस ने शुक्रवार को ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह के दो अभियुक्तों, संजय और आसिफ, को गिरफ्तार करके एक बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई तब शुरू हुई जब एक पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई कि आरोपियों ने धोखाधड़ी से उसके नाम पर बैंक खाता खुलवाया और उसके एटीएम व सिम कार्ड का उपयोग करके लगभग ₹12 लाख का ऑनलाइन भुगतान किया। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे गरीब लोगों को पैसों का लालच देकर अलग-अलग बैंकों में खाता खुलवाते थे, और उनके एटीएम कार्ड, सिम कार्ड व चेकबुक अपने पास रख लेते थे। फिर वे अन्य लोगों के साथ धोखाधड़ी करके प्राप्त किए गए पैसों को इन खातों में डलवाते थे और कार्ड व चेकबुक का इस्तेमाल करके पैसा निकाल लेते थे। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 01 महिंद्रा थार कार, 21 एटीएम कार्ड, 17 सिम कार्ड, 08 विभिन्न राज्यों की वाहन नंबर प्लेटें, और विभिन्न बैंकों के पासबुक व चेकबुक समेत कई महत्वपूर्ण सामान बरामद हुए हैं। अभियुक्तों को विधिक कार्यवाही के बाद माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।


रिपोर्ट कामता प्रसाद चौरसिया

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top