त्रिस्तरीय पंचायतो की निर्वाचक नामा वली का बृहद पुनरीक्षण की संशोधित समय सारिणी जारी

Kamta Prasad Chaurasiya
0


 



  कौशाम्बी।

 जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) डॉ. अमित पाल द्वारा राज्य निर्वाचन आयोग उ0प्र0,लखनऊ की संशोधित अधिसूचना के अनुपालन में जनपद की त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली का वृहद् पुनरीक्षण कराये जाने के लिए समय-सारिणी निर्धारित की गई है। 

ज्ञात हो कि दावें/आपत्तियों के निस्तारण के उपरान्त हस्तलिखित पाण्डुलिपियां तैयार करना, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में जमा करना एवं सम्भावित डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन/निस्तारण की कार्यवाही करने की अवधि 7 जनवरी से 20 फरवरी 2026 तक निर्धारित की गई है। इसी प्रकार दावे और आपत्तियों के निस्तारण के उपरान्त पूरक सूचियों की कम्प्यूटरीकरण की तैयारी तथा उन्हें मूल सूची में यथास्थान समाहित करने एवं यथावश्यक मतदान केन्द्रों/स्थलों के निर्धारण की कार्यवाही 21 फरवरी से 16 मार्च 2026 तक व मतदाता सूचियों की कम्प्यूटरीकरण के उपरान्त मतदान केन्द्र/स्थलों का क्रमांकन, मतदेय स्थलों के वार्डो की मैपिंग, मतदाता क्रमांकन, एस.वी.एन. आवंटन, मतदाता सूची की डाउनलोडिंग, फोटो प्रतियां कराने आदि की अवधि 17 मार्च से 27 मार्च 2026 तक एवं निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य के लिए अन्तिम प्रकाशन 28 मार्च 2026 को किया जाएगा। 

   त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली राज्य निर्वाचन आयोग उ0प्र0 लखनऊ के निदेशन एवं नियंत्रण में तैयार की जायेंगी। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा अपने क्षेत्राधिकार के अन्तर्गत त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली के संशोधित पुनरीक्षण कार्यक्रम का प्रमुख स्थानीय समाचार पत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जायेगा तथा सार्वजनिक जानकारी हेतु समस्त सम्बन्धित कार्यालयों के सूचना पट्ट पर भी यह कार्यक्रम प्रदर्शित किया जायेगा।

निर्वाचक नामावली के वृहद् पुनरीक्षण के दौरान पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों में सम्बन्धित कार्यालय खुले रहेगें तथा निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार निर्वाचक नामावली के वृहद् पुनरीक्षण का कार्य पूर्ण कराया जायेगा।


रिपोर्ट कामता प्रसाद चौरसिया शिवम चौरसिया

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top