उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने की जन सुनवाई

Kamta Prasad Chaurasiya
0


 

 कौशाम्बी। 

उ0.प्र. राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने विकास भवन स्थित सरस हॉल में महिला जनसुनवाई एवं अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। जनसुनवाई के दौरान घरेलू हिंसा, पेंशन, आवास, हैण्डपम्प, शौचालय, विद्युत एवं राशनकार्ड सहित विभिन्न प्रकार की कुल 53 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 10 शिकायतों को तत्काल निस्तारण कराया गया तथा शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्हांने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित महिला परक् योजनाओं तथा मिशन शक्ति फेज-5 के अन्तर्गत किये जा रहें प्रचार-प्रसार की स्थिति की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान पुलिस विभाग द्वारा बताया गया कि पिछली बैठक में कुल 31 शिकायतें प्राप्त हुई थी, जिनका निस्तारण कराया जा चुका है। 

            बैठक में सदस्य ने प्रधानमंत्री आवास शहरी/ग्रामीण, राशन कार्ड, विद्युत, आबकारी विभाग, दिव्यांग, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास, कौशल विकास एवं स्वास्थ्य विभाग आदि की समीक्षा कर समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि कैम्प का आयोजन कर सभी छूटें हुये पात्र व्यक्तियों को योजनाओं से लाभान्वित कराया जाय, जिससे आम-जनमानस को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से लाभान्वित किया जा सकें। 

             इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी शैलेन व्यास, क्षेत्राधिकारी, नायब तहसीलदार मंझनपुर, जिला समाज कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक, जिला कार्यक्रम अधिकारी, उप मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, अधिशाषी अधिकारी, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत, जिला प्रबन्धक, कौशल विकास, ए0एल0डी0एम0, थानाध्यक्ष महिला थाना सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारी तथा अधिक संख्या में लाभार्थी एवं शिकायतकर्ता उपस्थित रहें।


रिपोर्ट कामता प्रसाद चौरसिया शिवम चौरसिया

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top