सराय अकिल कौशाम्बी।
डी पी मेमोरियल पब्लिक स्कूल, सराय अकिल में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्कूल में तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। तिरंगा यात्रा स्कूल परिसर से शुरू होकर नगर क्षेत्र में भ्रमण किया, जिससे लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत हुई ।
विद्यालय के प्रबंधक डाक्टर भीष्म सिंह ने झंडारोहण किया और राष्ट्र को नमन किया और राष्ट्रगान के साथ समारोह की शुरुआत हुई। इस दौरान छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसमें देशभक्ति गीत, नृत्य और नाटक शामिल थे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने देश की एकता और अखंडता के लिए शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।
स्कूल के डायरेक्टर सौरभ सिंह एवं प्रिंसिपल नरेन्द्र कुमार पांडेय ने अपने संबोधन में छात्रों को गणतंत्र दिवस का महत्व समझाया और उन्हें देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
ज्ञात हो की इस दौरान विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी गण मौजूद रहे।
रिपोर्ट कामता प्रसाद चौरसिया शिवम चौरसिया


