कौशाम्बी
जिलाधिकारी कौशाम्बी के निर्देशन में आयोजित नगर पालिका मंझनपुर में अधिशासी अधिकारी प्रतिभा सिंह के साथ राष्ट्रीय जनउद्योग व्यापार संगठन व भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ कौशाम्बी के पदाधिकारी एवं व्यापारियों के साथ नगर की समस्याओं को समाधान करने हेतु बैठक की गईं।
जिला अध्यक्ष अरविंद केसरवानी के नेतृत्व में बैठक हुई जिसमें नगर अध्यक्ष झल्लर प्रसाद चौरसिया ने नगर में एक मिनी इंडस्ट्रियल एरिया बनाने की मांग किया साथ ही ठंड को लेकर नगर में 11 अलग-अलग क्षेत्र में अलाव जलाने की भी मांग किया, नगर के सभी मोहल्ले में स्ट्रीट लाइट को पूरे ठंड तक जलाए रखने की मांग किया, छोटे व्यापारी के लिए, ठेला व्यापारियों के लिए एक स्ट्रीट एरिया सुनिश्चित करने की भी मांग किया, साथ ही नगर संरक्षक पंकज गामा ने जनपद में नगर में मार्ग चिन्हित करण के हेतु लगाए गए बोर्ड के ऊपर अन उपयोगी फ्लेक्स बैनरों को हटाने की मांग किया।
आयोजित बैठक में जिला उद्योग से समीक्षा अधिकारी अनिकेत अग्निहोत्री जी, जिला उद्योग से मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के प्रभारी कामता प्रसाद, एवं संगठन के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष नीतू कनौजिया, जिला उपाध्यक्ष अमरेश कुमार कल्लू पंडा, जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश पांडे, तहसील प्रभारी चायल वा नगर अध्यक्ष भरवारी नीरज बनारसी , भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ से सचिन वर्मा, नगर महामंत्री अर्पित खरे, नगर संगठन मंत्री शैलेंद्र खरे, नगर उपाध्यक्ष शिवम सिंह, संगठन पदाधिकारी श्रीचंद अग्रहरि, गोलू केसरवानी, सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट कामता प्रसाद चौरसिया, शिवम चौरसिया


