कौशाम्बी l
जनपद कौशाम्बी के मँझनपुर तहसील अंतर्गत ग्राम सभा कनैली मे 10 दिवसीय मेले के 8 वे दिन दर्शकों की अपार भीड़ देखने क़ो मिली मेले मे आयोजित विराट कवि सम्मेलन मे श्रोताओं के बीच कवियों ने अपने रचनाओं से समा बाँध दिया l
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद विनोद कुमार सोनकर रहे l मेला कमेटी अध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह पटेल ने सभी अतिथियों का मलयार्पण कर स्वागत किया l
मेले मे दूरदराज से आये लोगो ने स्वादिस्ट ब्यंजन झूले एवं गृहस्थी का समान खरीद कर मेले का आनन्द उठाया, भीड़ क़ो देखते हुये पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये थे जिससे मेला सुब्यावस्थित चल रहा हैँ l यह मेला जनपद कौशाम्बी का सबसे लम्बा चलने वाला मेला माना जाता हैँ l
इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद विनोद कुमार सोनकर ने कहा "काब्य सम्मेलन मे सहभागिता निभाने वाले के साथ साथ सुनने वाले श्रोताओं मे भी वीर रस, हास्य रस आदि का संचार होता हैँ जिससे व्यक्ति मे उमंग आती हैँ और वह खुश हो जाता हैँ "l
इस दौरान मेला कमेटी के अध्यक्ष अजय सिंह पटेल द्वारा उपस्थित पत्रकार साथियो का मलयार्पण कर एवं सील्ड देकर सम्मान किया गया l
इस दौरान धनराज सिंह, नत्थू लाल उपाध्याय, संदीप मिश्रा राम बाबू तिवारी सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे एवं काब्य जगत से सुजीत जयसवाल, शिव नरेश भारतीय, सुरेश जयसवाल, गया प्रसाद मौर्य, ओमकारदास वैष्णव, सुन्दर जयसवाल, मंत्र राज भारतीय, सुजीत विश्वकर्मा, राजेंद्र कुमार तूफानी, साहिल दर्पण आदि कवि आये जिनक़ो अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया l
रिपोर्ट - कामता प्रसाद चौरसिया, शिवम चौरसिया






