मिशन शक्ति के तहत जनपद कौशाम्बी पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Kamta Prasad Chaurasiya
0


 
कौशाम्बी। 

मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार द्वारा बालिकाओं/महिलाओं को नारी सुरक्षा/नारी स्वावलंबन एवं महिला सशक्तिकरण हेतु महत्वाकांक्षी योजना “मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0" का प्रारम्भ किया गया । जिसके क्रम में पुलिस महानिदेशक महोदय, उत्तर प्रदेश व अपर पुलिस महानिदेशक, प्रयागराज जोन, प्रयागराज के कुशल मार्गदर्शन, पुलिस महानिरीक्षक, प्रयागराज परिक्षेत्र, प्रयागराज के कुशल पर्येवेक्षण व पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी के कुशल निर्देशन में 8 नवम्बर 2025 को जनपद के विभिन्न थानों पर मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन से जुड़े जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
     कार्यक्रमों के दौरान एंटीरोमियो स्क्वाड व मिशन शक्ति टीमों द्वारा छात्राओं, बालिकाओं एवं महिलाओं को “गुड टच-बैड टच”, आत्मरक्षा, साइबर अपराध, बाल संरक्षण प्रावधान, जीरो एफआईआर, ई-एफआईआर, महिला अपराधों की रोकथाम हेतु कानूनों की जानकारी तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबर 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1076 माननीय मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1090 वीमन पावर हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन की जानकारी दी गई।
      महिलाओं को मिशन शक्ति केंद्र, महिला हेल्पडेस्क, एंटीरोमियो टीम के कार्यों व थाना सीयूजी नंबरों की जानकारी देकर सुरक्षा व सहायता के प्रति जागरूक किया गया।
विभिन्न थानों द्वारा जागरुकता स्थल थाना करारी महिला का0 श्रजल सिंह व महिला का0 सीमा द्वारा ग्राम महेंद्र, मुकिमपुर व नेतानगर कस्बा करारी सब्जी मंडी में जाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को नारी सशक्तिकरण, साइबर सुरक्षा तथा शासन द्वारा संचालित सभी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर जागरूक किया गया।
👉थाना पश्चिम शरीरा में म0उ0नि0 ऋतु वर्मा व म0आ0 स्वेता मिश्रा द्वारा क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर बालक-बालिकाओं एवं शिक्षकों को गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा व महिला सशक्तिकरण हेतु जानकारी दी गई तथा हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया गया।
👉थाना महेवाघाट में उ0नि0 विजय कुमार, उप0नि0 समरजीत वर्मा, म0का0 साक्षी शुक्ला, म0का0 पूनम द्वारा प्राथमिक विद्यालय बैरागीपुर व ग्राम नैनी में महिला मिशन शक्ति केंद्र के माध्यम से साइबर अपराध, तीन नए कानूनों की जानकारी दी गई तथा पंपलेट चस्पा कर जागरूक किया गया।
👉चरवा थाना में महिला उ0नि0 पूनम कबीर, उ0नि0 मुकेश कुमार व एंटीरोमियो टीम द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय काजू व अन्य क्षेत्रों में छात्राओं को गुड टच-बैड टच, साइबर अपराध, तीन नए कानूनों एवं हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।
👉सैनी थाना में म0उ0नि0 लक्ष्मी सिंह व म0का0 सोनाली सिंह द्वारा थाना क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर शोहदों को हिदायत दी गई तथा महिलाओं/बालिकाओं को शासन द्वारा संचालित महिला सुरक्षा एवं सहायता सेवाओं की जानकारी देकर जागरूक किया गया।
👉मोहब्बतपुर पइंसा थाना में म0आ0 पूनम यादव, का0 प्रशांत सिंह व का0 मनीष पाण्डेय द्वारा ग्राम प्राथमिक विद्यालय रम सहायपुर में महिलाओं व बालिकाओं को साइबर अपराध एवं नारी सशक्तिकरण योजनाओं की जानकारी दी गई।
कोखराज थाना में म0हे0का0 अनीता देवी व म0का0 मनीषा पाल द्वारा ग्राम कोखराज में जाकर बालिकाओं को नारी सशक्तिकरण, तीन नए कानून व साइबर सुरक्षा के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया।
 कड़ाधाम थाना में म0उ0नि0 निधि वर्मा, म0का0 अंजली, हे0का0 जय सिंह व का0 प्रिंस द्वारा अलावलपुर टिकरी में बालिकाओं को साइबर अपराध, महिला सशक्तिकरण एवं विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के विषय में जानकारी दी गई।
 कौशाम्बी थाना में उ0नि0 अवधेश शुक्ला व म0का0 प्रेमलता द्वारा महिला मिशन शक्ति केंद्र पर महिलाओं एवं बालिकाओं को तीन नए कानून, साइबर अपराध एवं महिला सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया गया तथा पंपलेट वितरित किए गए।
 संदीपनघाट थाना मेंमहिला उ0नि0 सुनीता गोयल, म0हे0का0 अंजू मौर्य व म0का0 सपना द्वारा माहेश्वरी इंटर कॉलेज, ग्राम आलमचंद्र में बालिकाओं को नारी सशक्तिकरण व साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई।
 मंझनपुर थाना में महिला उप निरीक्षक राखी विश्वकर्मा व   महिला आरक्षी पूनम रावत द्वारा प्राथमिक विद्यालय चकनगर प्रथम मंझनपुर में बालिकाओ को नारी सशक्तिकरण के बारे में व गुड टच/बेड टच व शासन द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया ।
 सराय अकिल थाना व क्षेत्र में बालिकाओ/महिलाओं को नारी सशक्तिकरण के बारे में व गुड टच/बेड टच व शासन द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया ।
      जनपद कौशाम्बी पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से “नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन” के प्रति जनजागरण जारी है।


रिपोर्ट - कामता प्रसाद चौरसिया, शिवम चौरसिया

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top