सी ई आई आर पोर्टल पर उत्कृष्ट कार्य हेतु जनपद क़ो प्रथम स्थान प्राप्त होने पर कौशाम्बी पुलिस अधीक्षक द्वारा 15000 का पुरस्कार व प्रशस्त्री पत्र देकर टीम का किया गया उत्साह वर्धन

Kamta Prasad Chaurasiya
0


 

कौशांम्बी

जनपद में सी ई आई आर (सेन्ट्रल इक्वीपमेंट आईडेंटीटी रजिस्टर) पोर्टल पर जनपद कौशाम्बी के विभिन्न थानों पर मोबाइल चोरी, स्नेचिंग व मोबाइल खोने आदि की प्राप्त शिकायतों पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए लगातार मोबाइल फोन को ट्रेस कर उनकी रिकवरी किये जाने से प्रदेश में जनपद कौशाम्बी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ । इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार द्वारा सम्बन्धित टीम को उत्साहवर्धन हेतु प्रशस्ति पत्र व 15,000 रू0 कैश रिवार्ड प्रदान किया गया ।  


अवगत कराना है कि सी ई आई आर (सेन्ट्रल इक्वीपमेंट आईडेंटीटी रजिस्टर) पोर्टल एक केन्द्रीकृत सिटीजन पोर्टल है, जिसकी सहायता से चोरी हुए, खोए हुये अथवा छीने गये मोबाइल फोन को ट्रैक किया जा सकता है । आम जनता द्वारा स्वयं ही अपने मोबाइल खोने, चोरी होने आदि की सूचना ऑनलाइन सी ई आई आर की वेवसाइट ceir.gov.in पर दर्ज की जा सकती है । इसी प्रकार मोबाइल चोरी व खो जाने के सम्बन्ध में थानों पर प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्रों को CEIR पोर्टल पर दर्ज कर ट्रैक किया जाता है । इस प्रकार पूरे भारत वर्ष में कहीं भी मौजूद मोबाइल फोन को आवश्यकता अनुसार सम्बन्धित थानों को सूचित करते हुये बरामद करके मोबाइल स्वामी को सुपुर्द किया जाता है ।  


सम्मानित की गयी टीम का विवरण -
आदर्श कुमार पाण्डेय ( कम्प्यूटर आपरेटर ग्रेड- बी )
चन्दन मौर्य ( कम्प्यूटर आपरेटर ग्रेड- ए )
अविनाश मौर्य (कम्प्यूटर आपरेटर ग्रेड- ए )
शिवानी चौधरी ( महिला आरक्षी )


रिपोर्ट -कामता प्रसाद चौरसिया, शिवम चौरसिया

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top