जुमा नमाज के मद्देनजर एएसपी ने क्षेत्र भ्रमण कर सुरक्षा ब्यवस्था का लिया जायजा

Kamta Prasad Chaurasiya
0


 

कौशाम्बी। 

जिले में जुमा की नमाज के मद्देनजर एएसपी राजेश कुमार सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और जुमा की नमाज सकुशल सम्पन्न कराई गई।

ज्ञात हो कि जुमा की नमाज के अवसर पर जनपद की विभिन्न मस्जिदों में नमाज को सकुशल संपन्न कराये जाने के मद्देनजर एएसपी राजेश कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ थाना मंझनपुर के संवेदनशील स्थानों/ मस्जिदों पर भ्रमण कर शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था में नियुक्त पुलिसकर्मियों को चेक किया। ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस कर्मियों को मुस्तैद व सजग रहकर ड्यूटी करने हेतु मार्गदर्शन किया एवं नमाज को सकुशल सम्पन्न कराया जा रहा है।इस दौरान एवं आईयू इंस्पेक्टर भी साथ में मौजूद रहे।


रिपोर्ट- कामता प्रसाद चौरसिया, शिवम चौरसिया 

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top