सेवानिवृत पुलिसकर्मियों को दी गई ससम्मान विदाई

Kamta Prasad Chaurasiya
0


 

कौशाम्बी। 

पुलिस कार्यालय कौशाम्बी में गुरुवार को एक गरिमामय समारोह के दौरान सेवानिवृत्त हो रहे पुलिसकर्मियों को ससम्मान विदाई दी गई। पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार ने सेवानिवृत्त कर्मियों को पुष्पमाला पहनाकर, अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर उनके दीर्घकालीन सेवा कार्यों की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक कौशाम्बी सहित विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे। सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस दिनेश कुमार त्रिपाठी, कर्ण सिंह और राम प्रकाश, मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस धर्मेन्द्र कुमार तिवारी व सभाजीत सिंह, मुख्य आरक्षी सशस्त्र पुलिस सुन्दर लाल तथा फॉलोवर इन्द्रजीत यादव शामिल रहे। समारोह में सभी ने भावुक होकर अपने सहयोगियों को विदाई दी और उनके आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।



रिपोर्ट -कामता प्रसाद चौरसिया, शिवम चौरसिया 

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top