राज्य महिला आयोग की सदस्या का आगमन 11 जुलाई क़ो

Kamta Prasad Chaurasiya
0




 कौशाम्बी। 

महिला उत्पीड़न की घटनाओं की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या श्रीमती प्रतिभा कुशवाहा सदस्य उ०प्र० राज्य महिला आयोग 11 जुलाई 2025 को पूर्वान्ह 11 बजे बजे माँ शीतला अतिथि गृह सयारा कड़ा  कौशाम्बी पहुँचकर महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित प्रकरणों की जनसुनवाई तथा महिलाओ से सम्बंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाये विषयक जागरूकता चौपाल किया जायेगा । चौपाल में उपस्थित व्यक्तियों को विभिन्न योजनाओ की विस्तृत जानकारी योजनाओ से सम्बन्धित साहित्य उपलब्ध कराये जाने के साथ ही पात्रो का सुसंगत योजनाओ में पंजीकरण भी कराया जायेगा। इस अवसर पर महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित मामले यथा-दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, यौन उत्पीड़न, कन्या भ्रूण गर्भपात, बाल विवाह एवं एसिड अटैक आदि से सम्बन्धित अपराधों की सुनवाई करते हुए महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के सम्बन्ध में जन-सुनवाई की जायेगी।


रिपोर्ट :कामता प्रसाद चौरसिया, शिवम चौरसिया

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top