यूपी महिला आयोग की सदस्या ने ज़िला कारागार एवं संयुक्त ज़िला चिकित्सालय का किया निरीक्षण

Kamta Prasad Chaurasiya
0


 

कौशाम्बी।

 उ०प्र० राज्य महिला आयोग की सदस्या प्रतिभा कुशवाहा द्वारा शनिवार को जिला कारागार कौशाम्बी का निरीक्षण किया गया। सदस्या ने महिला बैरक के निरीक्षण के दौरान जेल में निरूद्ध 32 महिला कैदियों एवं उनके साथ रह रहे 04 बच्चों से उनके बारे में आवश्यक पूंछताछ की गयी तथा रहन सहन एवं खानपान की जानकारी ली गयी। महिलाओं के साथ रह रहे बच्चों को फल, चाकलेट आदि तथा महिलाओं को फल वितरित किया गया। जिला कारागार में रह रही महिलाओं के रहन-सहन की व्यवस्था ठीक पायी गयी। 

इसके उपरांत संयुक्त जिला चिकित्सालय में एन0आर०सी० वार्ड एवं एस०एन०सी०यू० एवं इमरजेन्सी वार्ड, महिला विंग का निरीक्षण किया गया तथा चिकित्सालय में भर्ती मरीजों से पूंछताछ कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली गयी एवं चिकित्सकों को सभी मरीजों की उचित देखभाल एवं इलाज किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। एन०आर०सी० में रह रहे बच्चों को चाकलेट वितरित किया गया। 

संयुक्त जिला चिकित्सालय में विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर आयोजित शिविर में रक्तदाताओं को प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा आम जनमानस को रक्तदान किये जाने हेतु प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान सभी कर्मचारी उपस्थित रहें एवं व्यवस्थायें ठीक पायी गयी। स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाये जाने हेतु मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित किया गया। वन स्टाप सेन्टर के निरीक्षण में सभी कर्मचारी उपस्थित रहे। वन स्टाप सेन्टर में 02 महिलायें तथा 09 बालिकायें आवासित पायी गयी उनसे आवश्यक पूंछताछ कर उन्हें घर जाने हेतु प्रेरित किया गया तथा उन्हें सदस्य द्वारा फल आदि वित्तरित किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला कारागार अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, संरक्षण अधिकारी, महिला कल्याण विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट :कामता प्रसाद चौरसिया, शिवम चौरसिया

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top