कौशाम्बी।
महिला उत्पीड़न की घटनाओं की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या प्रतिभा कुशवाहा(दीदी जी) सदस्य उ०प्र० राज्य महिला आयोग 13 मई 2025 को पूर्वान्ह 10 बजे से 01 बजे तक काशीराम गेस्ट हाउस ओसा मंझनपुर कौशाम्बी पहुँचकर महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित प्रकरणों की जनसुनवाई करेंगी। इस अवसर पर महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित मामले यथा-दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, यौन उत्पीड़न, कन्या भ्रूण गर्भपात, बाल विवाह एवं एसिड अटैक आदि से सम्बन्धित अपराधों की सुनवाई करते हुए महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के सम्बन्ध में जन-सुनवाई की जायेंगी। तत्पश्चात 02 बजे अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक तत्पश्चात ग्राम पंचायत नारा में महिला जन संवाद किया जाएगा।राज्य महिला आयोग की सदस्या द्वारा महिला बंदी गृहों, बालिका, महिला गृहों एवं ऑगनबाड़ी केन्द्रों आदि का भ्रमण कर निरीक्षण किया जायेंगा।
रिपोर्ट : कामता प्रसाद चौरसिया