कौशाम्बी
मंझनपुर मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक में जनपद के आठों ब्लाक में पूर्व दिनों हुई संगठन सृजन अभियान की बैठक में 8 ब्लाकों में ब्लाक अध्यक्ष व सचिवों की नियुक्ति के बाद जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय की अध्यक्षता में विस्तृत चर्चा हुई तथा जनपद में पार्टी को और मजबूत बनाने के लिए मुख्य योजनाएं तैयार हुई l
मुख्य अतिथि के रूप में आए जिला संयोजक मनीष मिश्रा और विशिष्ट अतिथि राजेश साहनी बैठक में मौजूद रहे मनीष मिश्रा ने कहा आगामी चुनावों में हम सभी पूरी तैयारी के साथ बूथ स्तर से शुरूआत कर पार्टी को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे कांग्रेस सदैव जन सेवा के लिए तैयार रहती है इसके बाद राजेश साहनी ने कहा जिस प्रकार से भाजपा आम आदमी को मूल मुद्दो से भटका रही है यह उचित नहीं है देश आज मंहगाई और बेरोजगारी, ध्वस्त कानून व्यवस्था से जूझ रहा है लेकिन भाजपा केवल इन मुद्दों से ध्यान भटका रही है जो कत्तई बर्दास्त नही है
इस दौरान मनोज सिंह पटेल, मोहम्मद अकरम,राम सूरत रैदास,अलकमा उस्मानी,सचिन पाण्डेय, हेमन्त रावत,मोहम्मद शरिक,अनिल यादव,राहुल यादव,दीपक शर्मा,गामा,राम खेलावन,संतोष पाल,सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे l
रिपोर्ट :कामता प्रसाद चौरसिया


