बहू ने 80 साल के बुजुर्ग पर डाला खौलता हुआ पानी, बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल

Kamta Prasad Chaurasiya
0


 


कौशाम्बी।

 जनपद में एक से बढ़कर एक अपराध देखने को मिल रहा है कहीं पर महिलाएं अपने पति का जान ले रही है कहीं पर अपने ससुर के ऊपर खौलता हुआ पानी डाल रही हैं यह क्रूरता का दृश्य आज जनपद कौशांबी में देखने को मिला है। जहां मंझनपुर थाना क्षेत्र के बसोहनी गांव निवासी चुरामन साहू पुत्र सरजू प्रसाद साहू ने बताया कि मेरा पहला विवाह आज से 20 साल पहले जमुना पार मऊ थाना क्षेत्र के रेडी बसरेही गांव में हुआ था। जिससे एक बालक उम्र लगभग 12 वर्ष का जन्म हुआ जो मेरे साथ मौजूद रहता है वही बीमारी होने के कारण मेरी पहली पत्नी का स्वर्गवास हो गया कुछ दिनों के बाद मेरा विवाह गंगा पार प्रतापगढ़ जनपद के मानिकपुर थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव निवासिनी सुषमा देवी के साथ आज से 8 साल पहले विवाह हुआ था पीड़ित ने बताया कि जब से मेरी शादी इस महिला के साथ हुआ है तब से क्रूरता का अंबार लगा हुआ कभी मेरे पिता का हाथ तोड़ देती है तो कभी बच्चों को भी परेशान करती है मेरे संयोग से दो बच्चे हुए जो मौजूद हैं । सुषमा देवी ने मंगलवार के दिन शाम के समय लगभग 9:00 बजे 80 साल वृद्ध जो चलने फिरने में असहाय है एक जगह पर बैठा रहता हैं किसी प्रकार का लेनदेन बहू से नहीं है बुजुर्ग का लड़का जो चुरा मन साहू स्वयं अपने वृद्ध पिता की देखभाल करता है महिला से कोई लेना देना नहीं है इसके बावजूद भी 80 वर्ष के वृद्ध सरजू प्रसाद साहू के ऊपर खौलता हुआ पानी डाल दिया जिससे 80 साल का वृद्ध सरजू प्रसाद साहू गंभीर रूप से झुलस गए हालांकि बेटे ने दवा इलाज कर रहा है वही इतना क्रूरता करने के बावजूद भी महिला सुषमा देवी ने अपने पति से 10 लाख रुपए की मांग कर दी और कह रही है कि मुझे दे दो मैं अपने मायके में मकान बनवा कर रहूंगी मैं तुम्हारे साथ नहीं रहूंगी विस्मय  की बात है कि अब चुरामन साहू 10 लाख रुपए कहां से पाए तो इस महिला को दे महिला की क्रूरता को देखते हुए  देखने वाले लोगों के आंखों में आंसू आ जाता है। वही पीड़ित ने मंझंनपुर पुलिस को लिखित तहरीर दी है लेकिन तीन दिन बीत जाने के बावजूद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। 


रिपोर्ट :कामता प्रसाद चौरसिया

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top