कौशाम्बी।
प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी प्रशान्त ने बताया है कि जनपद के शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन कार्यालय, कौशाम्बी के माध्यम से 30 जून 2025 को राजकीय आई0टी0आई0, मंझनपुर, कौशाम्बी के परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। जिसमें निजी क्षेत्र की कंपनियों के माध्यम से चयन की कार्यवाही की जायेगी। इस रोजगार मेले में न्यूनतम् हाईस्कूल उत्तीर्ण टेक्निकल एवं नॉनटेक्निकल सभी प्रकार के शिक्षित अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी प्रातः 10.30 बजे अपने समस्त शैक्षिक अभिलेखों/रिज्यूमें के साथ पहॅुचकर प्रतिभाग कर सकते हैं।
रिपोर्ट: कामता प्रसाद चौरसिया


