राज माता अहिल्याबाई होल्कर की न्याय प्रियता, प्रसाशनिक क्षमता और धार्मिक सहिष्णुताने उन्हें आदर्श शासक बनाया- राजेन्द्र मिश्र

Kamta Prasad Chaurasiya
0


 कौशाम्बी समाचार -

 जिले में विधानसभा मंझनपुर के ब्लॉक सभागार मंझनपुर में पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर के जन्म त्रिशताब्दी स्मृति अभियान कार्यक्रम के निमित्त विधानसभा पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि  प्रयागराज के निवर्तमान नगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र व जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने ने संबोधित किया।

ज्ञात हो कि त्याग व न्याय की प्रतिमूर्ति पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर के जन्म त्रिशताब्दी स्मृति अभियान कार्यक्रम के निमित्त विधानसभा पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन को निवर्तमान नगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र ने संबोधित करते हुए कहा कि राजमाता अहिल्याबाई होल्कर का जन्म 31 मई 1725 को अहमदनगर के चौड़ी ग्राम में हुआ था उनकी माता सुशीला तथा पिता माणको शिंदे थे,राजमाता अहिल्याबाई होल्कर ने ग्रामीण पृष्ठभूमि वाले एक सामान्य परिवार की बालिका से एक असाधारण शासन तक की यात्रा पूरी की ।उनका विवाह मल्हार राव होलकर के पुत्र खंडेराव होलकर से हुआ था व सनातन संस्कृति से अगाध प्रेम करने वाली पुण्यश्लोक राजमाता अहिल्याबाई होल्कर का दृष्टिकोण अखिल भारतीय था ऐसी तमाम बातों को विस्तार से बताया ।

इसी क्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने संबोधित किया कि राजमाता अहिल्याबाई होल्कर का जीवन इस बात का ज्वलंत प्रमाण है कि उन्होंने व्यक्तिगत सुख सुविधाओं और यहां तक कि गहरे निजी दुखों को भी परे रखकर अपने सम्पूर्ण जीवन काल में सदैव प्रजा के कल्याण और लोकहित को सर्वोपरि प्राथमिकता दी व पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर का जीवन शौर्य साधना सेवा समर्पण संयम और सादगी का अप्रतिम उदाहरण है उनकी अद्वितीय शासन कला सामाजिक न्याय सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और धार्मिक आस्था ने एक ऐसा मार्ग प्रशस्त किया जो हम सभी के लिए आज प्रेरणादायी है।

इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक व जिला उपाध्यक्ष अजय पाण्डेय,कार्यक्रम संयोजक व निवर्तमान विधायक मंझनपुर लाल बहादुर,सह संयोजक महिला मोर्चा नीतू कनौजिया,कमल कुशवाहा,दिनेश पाण्डेय,ज्योति केसरवानी,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मंझनपुर हुबलाल दिवाकर,पूर्व ब्लॉक प्रमुख मंझनपुर फूलमती सरोज, निवर्तमान मीडिया प्रभारी उपमुख्यमंत्री भोलेशंकर कुशवाहा,मण्डल अध्यक्ष मंझनपुर मनमोहन कुशवाहा,राजीव पाल,जगन्नाथ दिवाकर,जिला मीडिया प्रभारी ज्ञानेन्द्र साहू,शोशल मीडिया संयोजक जितेंद्र साहू,आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


रिपोर्ट :कामता प्रसाद चौरसिया

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top