डीएम ने सिराथू तहसील मे आईजीआरएस शिकायतों का किया भौतिक सत्यापन

Kamta Prasad Chaurasiya
0


 

कौशाम्बी। जिलाधिकारी ने तहसील सिराथू के अंतर्गत शनिवार को चार आईजीआरएस शिकायतों का भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित मामलों की स्थिति का अवलोकन करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। शिकायत संख्या 40017425003240 में शिकायतकर्ता मंगरू पुत्र भोला सिंह ने गाटा संख्या 2956 में विपक्षी के अवैध कब्जे के संबंध में शिकायत की थी, जिसका निस्तारण सही पाया गया। 

ज्ञात हो कि जिलाधिकारी ने प्रधान को निर्देशित किया कि चकमार्ग पर मिट्टी डलवाकर उसे सुरक्षित करवाएं। इसी प्रकार, शिकायत संख्या 40017425000105 और 40017425000102 में शिवभूषण पुत्र शिवराम ने राजस्व ग्राम कोरियों की गाटा संख्या 143 के रकबा की पैमाइश और कब्जे के संबंध में शिकायत की थी, जिसे भी सही पाया गया और दोनों पक्षों को आपसी समझौते से निस्तारण करने के लिए कहा गया। इसके अलावा, शिकायत संख्या 20017425003756 में मैकी देवी ने गाटा संख्या 363 पर कब्जे की शिकायत की थी, जिसमें जिलाधिकारी ने बताया कि वे उ०प्र०रा०सं० 2006 के तहत धारा 30 (2) का वाद योजित कर अनुतोष प्राप्त कर सकते हैं। अंत में, आसमा पत्नी मोहम्मद सिद्दीक की शिकायत संख्या 40017425001466 में गाटा संख्या 406 पर कब्जे के संबंध में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि वे न्यायालय उपजिलाधिकारी सिराथू में धारा 24 का वाद योजित करें। जिलाधिकारी ने सभी पक्षों को आपसी विवादों का समाधान करने और प्रशासनिक प्रक्रियाओं का पालन करने के लिए प्रेरित किया।


रिपोर्ट: कामता प्रसाद चौरसिया

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top