कौशाम्बी मे राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन, 29440 वादों का हुआ निस्तारण

Kamta Prasad Chaurasiya
0



कौशाम्बी। उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कौशाम्बी द्वारा आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ माननीय जनपद न्यायाधीश जे०पी० यादव की अध्यक्षता में दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस अवसर पर न्यायिक अधिष्ठान के सभी सम्मानित न्यायिक अधिकारीगण, बैंक अधिकारी व कर्मचारीगण तथा जनमानस की उपस्थिति रही।

ज्ञात हो कि राष्ट्रीय लोक अदालत में वादों के निस्तारण की प्रक्रिया में माननीय प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय ने कुल 14 परिवारिक वादों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण न्यायालय ने 28 वादों का निस्तारण कर 72,10,000/- रुपये का प्रतिकर दिलाया।

अपर जनपद न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट ने 03 वादों का निस्तारण कर 1,500/- रुपये का अर्थदण्ड वसूला। इसी प्रकार, अपर जनपद न्यायाधीश-तृतीय ने 05 वादों का निस्तारण कर 3,000/- रुपये का अर्थदण्ड वसूला। 

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा कुल 1204 फौजदारी वादों का निस्तारण कर 6,13,710/- रुपये का अर्थदण्ड वसूला गया। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सिविल जज सी०डि० ने 284 वादों का निस्तारण कर 2,750/- रुपये का अर्थदण्ड अधिरोपित किया। 

सिविल जज जू०डि० ने कुल 238 वादों का निस्तारण करते हुए 1,12,107/- रुपये का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया। 

ग्राम न्यायालय, चायल ने कुल 114 वादों का निस्तारण कर 10,170/- रुपये का अर्थदण्ड वसूला। जिले के समस्त राजस्व न्यायालयों द्वारा 25854 वादों और पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा 678 वादों का निस्तारण कर 16,08,732/- रुपये जमा कराया गया। 

जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग द्वारा 03 वाद निस्तारित कर 5,40,204/- रुपये जमा कराया गया। स्थायी लोक अदालत (जनोपयोगी सेवायें) ने सुलह समझौते के आधार पर एक मामले का निस्तारण कर 16,00,000/- रुपये का अवॉर्ड पारित किया।

इस प्रकार राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 29,440 वादों का निस्तारण कर 7,17,79,766/- रुपये की राशि वसूली गई। 

इस सफल आयोजन के अंत में राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी शीरीन जैदी ने सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया। 



रिपोर्ट :कामता प्रसाद चौरसिया

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top