इलाहाबाद झांसी शिक्षक खण्ड के सदस्य का समर कैम्प का निरीक्षण करने हेतु हुआ निरीक्षण करनी हेतू हुआ

Kamta Prasad Chaurasiya
0



कौशाम्बी समाचार -

कौशाम्बी। इलाहाबाद झांसी शिक्षक खंड के सदस्य विधान परिषद् डॉ. बाबूलाल तिवारी का आगमन सोमवार को  पं.दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज देवखरपुर सिराथू कौशाम्बी में ग्रीष्मकालीन समर कैंप का निरीक्षण करने हेतु हुआ। विधायक ने प्रथम दिवस से लेकर पांचवी दिवस तक की गतिविधियों की सराहना की तथा प्रधानाचार्य सहित सभी शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन किया। विधायक ने कहा कि कैंप के माध्यम से बच्चे साथ रहना साथ खाना और साथ मिलजुल कर समस्याओं का हल करना भी सीख रहे हैं। कैंप की गतिविधियां विद्यार्थियों के भावी जीवन में उनके मार्गदर्शन का काम करेंगी। कंप्यूटर आधारित शिक्षा और कंप्यूटर की बेसिक जानकारी से आज की युवा पीढ़ी अपने को दुनिया से जोड़ पाएगी और ज्ञान विज्ञान के क्षेत्र में अपना परचम लहराएगी। यह तकनीक का युग है हम इसे नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं।

 इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि एस के शुक्ला विश्वनाथ प्रताप सिंह गुड्डन तिवारी तथा क्षेत्र के अन्य गणमान्य मौजूद थे।


रिपोर्ट :कामता प्रसाद चौरसिया

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top