कौशाम्बी। पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार द्वारा थाना संदीपनघाट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, मालखाना, शस्त्रागार, बन्दी गृह, अपराध रजिस्टर, अन्य रजिस्टरों व अभिलेखों को चेक किया गया । ज्ञात हो कि अभिलेखों को अद्यावधिक रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसी क्रम में द्वारा महिला हेल्प डेस्क व साइबर हेल्प डेस्क, मेस, बैरक एवं थाना परिसर की साफ-सफाई का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
तत्पश्चात द्वारा थाना संदीपनघाट के नवनिर्मित भवन का निरीक्षण कर हस्तांतरण के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
रिपोर्ट : कामता प्रसाद चौरसिया


