साइबर टीम द्वारा लाइब्रेरी मे जाकर छात्र -छात्राओं को साइबर अपराध के प्रति किया गया जागरूक

Kamta Prasad Chaurasiya
0


         

  कौशाम्बी। शासन एवं पुलिस मुख्यालय लखनऊ के आदेशों के अनुपालन के क्रम में बृजेश कुमार श्रीवस्तव पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी के निर्देशन में आज 2 अप्रैल 2025 को अथर्व डिजिटल लाइब्रेरी कस्बा मंझनपुर में साइबर थाना कौशाम्बी द्वारा साइबर अपराध/साइबर ठगी के बारे में कार्यशाला आयोजित कर छात्र/छात्राओं को जागरुक किया गया ।

ज्ञात हो कि जागरुकता कार्यक्रम में वर्तमान समय में बढ़ते हुए साइबर अपराधों के विभिन्न तरीकों एवं बारीकियों से सभी को अवगत कराते हुए उनसे बचाव के तरीके भी बताए गए । साइबर अपराध/साइबर ठगी होने के उपरान्त अविलम्ब साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 अथवा www.cybercrime.gov.in पर तत्काल शिकायत दर्ज कराने एवं नजदीकी थाने/जनपद के साइबर थाने पर सूचना देने हेतु बताया गया। अवगत कराया गया कि सूचना विलम्ब से देने पर साइबर अपराधियों द्वारा धन का उपयोग कर लिया जाता है, इसके उपरान्त पैसे वापस होने की सम्भावना बहुत कम होती है। लोगो को साइबर ठगों से सावधान रहने की जरुरत है। किसी भी अनजान फोन कॉल पर अपनी बैंक डिटेल, ओ0टी0पी0, बायोमैट्रिक डेटा, पैन कार्ड व आधार कार्ड की डिटेल किसी के साथ साझा न करें । फ्रॉड ट्रांजेक्सन होने पर तत्काल अपने बैंक को भी सूचित करें।


रिपोर्ट: कामता प्रसाद चौरसिया, शिवम चौरसिया

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top