सराय अकिल कौशाम्बी l ताज़ा मामला प्राथमिक विद्यालय खरका फकीराबाद नगर पंचायत सराय अकिल का है जहाँ के शिक्षण कार्य हेतु बने भवन अत्यंत जर्जर है जिससे किसी भी समय बड़ी दुर्घटना घट सकती है विगत काई वर्षो से प्रधान अध्यापिका कृष्णा कुमारी ने बिभाग से संबन्धित उच्च अधिकारिओ को इस सम्बन्ध मे जानकारी दिया पर आज तक समस्या का हल नहीं निकला अपितु खण्ड शिक्षा अधिकारी नेवादा
ने दिनांक 2 अगस्त 2022 को विद्यालय का निरिक्षण किया और जर्जर भवन पर ताला लगवा कर मौखिक आदेशित किया की ताला खोल कर बच्चो को इसमें न बैठया जाय l जिससे बच्चे व शिक्षक भवन के बाहर गर्मी, सर्दी, बरसात मे शिक्षण कार्य करने पर मजबूर है l
ने दिनांक 2 अगस्त 2022 को विद्यालय का निरिक्षण किया और जर्जर भवन पर ताला लगवा कर मौखिक आदेशित किया की ताला खोल कर बच्चो को इसमें न बैठया जाय l जिससे बच्चे व शिक्षक भवन के बाहर गर्मी, सर्दी, बरसात मे शिक्षण कार्य करने पर मजबूर है l
गौरतलब बात यह है की ज़ब सरकार की मंसा केनुसार जिले के तेजतर्रार जिलाधिकारी स्वम विद्यालयों के शिक्षण कार्य एवं ब्यावस्थाओ का जायजा लेकर समस्याओं का निदान कर सभी को अच्छी शिक्षा का भरोसा देकर ज्यादा से ज्यादा विद्यालयों मे प्रवेश की मुहीम चला रहे है वही उन्ही के अधीनस्थ शिक्षा बिभाग के अधिकारी सरकार एवं उनकी मंशा को पालीता लगा रहे है क्या संबन्धित अधिकारिओ की कोई जवाबदेही नहीं बनती या उनको सरकार का भय नहीं ज़ो किसी बडे हादसे का इंतजार कर रहे है l ज़ब भवन ही नहीं तो नये एडमिशन लेकर बच्चो को कहा बैठाया जाय?
कही सुनवाई न होनेपर आज दिनांक 9 अप्रैल 2025 को छात्र छात्राओं संग शिक्षिकाओं ने नगर पंचायत सराय अकिल का घेराव किया और अपनी समस्याओ से नगर अध्यक्ष को अवगत कराया जिसपर नगर अध्यक्ष ने बताया की मामला उनके संज्ञान मे आया है एक प्रस्ताव बना कर जिलाधिकारी महोदय को भेजा गया है उनकी संस्तुति हो जाने के उपरांत शीघ्र ही जर्जर भवन का पुनरनिर्माण कराया जायेगा l
अब देखना यह है की क्या जिले के कर्मठ जिलाधिकारी महोदय स्वयं इस जर्जर विद्यालय भवन का निरिक्षण कर बच्चो के भविष्य एवं उनके जीवन के साथ खिलवाड़ करने वाले अधिकारिओ को दण्डित करेंगे या ऐसे ही यह मनमानी करते रहेंगे l
रिपोर्ट: कामता प्रसाद चौरसिया



