सराय अकिल मे भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर भब्य शोभायात्रा निकाली गई

Kamta Prasad Chaurasiya
0



 

सराय अकिल कौशाम्बी:-

सराय अकिल में भगवान परशुराम की जयंती के अवसर पर एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान परशुराम की जयकारे लगाए। शोभायात्रा में भगवान परशुराम की झांकियां और उनके जीवन से जुड़े दृश्यों को प्रदर्शित किया गया।


शोभायात्रा में भगवान परशुराम की भव्य झांकियां शामिल थीं, जिन्हें देखकर श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति की भावना जागृत हुई।

शोभायात्रा के दौरान भक्ति गीत पर लोग नाचते गाते जय परशुराम जय श्री राम के नारे लगाते रहे यात्रा के दौरान नगर वाशिओ द्वारा सभी भक्तो के लिये जगह जगह आल्प आहार पेय जल एवं शरबत क़ी ब्यवस्था क़ी गयी थी शोभायात्रा मे शामिल लोगो एवं नगर वाशिओ मे गजब का उत्साह देखा गया lविभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें भगवान परशुराम के जीवन और उनके आदर्शों को प्रदर्शित किया गया।


भगवान परशुराम की जयंती के अवसर पर निकाली गई इस शोभायात्रा ने सराय अकिल के लोगों को भगवान परशुराम के आदर्शों और उनके जीवन से प्रेरणा लेने का अवसर प्रदान किया। 


इस अवसर पर धर्मेंद्र पाण्डेय, मऊ मानिकपुर विधायक प्रतिनिधि पिंटू द्विवेदी पूर्व विधायक संजय कुमार गुप्ता अभिषेक तिवारी, अनूप मिश्रा विकास पाण्डेय रिंकू मिश्रा, संजय पाण्डेय आशीष कुमार श्रीवास्तव संतोष कुमार पाण्डेय राजू पाण्डेय निखिल केशरवानी दीपक त्रिपाठी, सोनू पाण्डेय, मोनू पाण्डेय रवि तिवारी रोहित मिश्रा कामता प्रसाद चौरसिया मोनू पाण्डेय सहित सैकड़ो क़ी संख्या मे गणमान्य लोग मौजूद रहे l



रिपोर्ट : कामता प्रसाद चौरसिया, शिवम चौरसिया 

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top