कौशाम्बी। कंपोजिट विद्यालय कोतारी पश्चिम में कौशांबी जनपद के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने बुधवार को उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापको व इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को टैबलेट बांटकर सरकार की योजनाओं से अवगत कराया इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि डीबीटी के सभी कार्यों को अब टैबलेट से अपडेट किया जाएगा। बच्चों को नई तकनीक से सीखने का मौका मिलेगा। मंझनपुर विकासखण्ड मे कुल 151 परिषदीय विद्यालयों मे 127 कम्पोजिट व प्राथमिक विद्यालयों को पूर्व मे टेबलेट वितरित किया गया था। 24 उच्च प्राथमिक विद्यालयों 2-2 सेट टेबलेट मिल जाने से विकासखण्ड मंझनपुर के समस्त परिषदीय को टेबलेट प्राप्त हो गया।
ज्ञात हो कि विद्यालय में टैबलेट के होने से बच्चे दीक्षा एप का प्रयोग करके आसानी से सीख सकेंगे। ऑनलाइन अटेंडेंस, एम डी एम की सूचना, ऑनलाइन पंजीकरण, यू डाइस पर डाटा फीडिंग आदि कार्य सहजता से होंगे और सूचनाएं भी त्वरित गति से विभाग को प्रेषित की जा सकेगी।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने कहा कि परिषदीय स्कूलों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है बल्कि उन्हें अवसर प्रदान करके आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।इस मौके पर जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी, बीएसए कमलेंद्र कुशवाहा खंड शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट :कामता प्रसाद चौरसिया, शिवम चौरसिया


