हत्या के आरोपी को 24 घंटे के अंदर संयुक्त टीम द्वारा पुलिस मुठभेड़ मे किया गया गिरफ्तार

Kamta Prasad Chaurasiya
0



कौशाम्बी। 28 अप्रैल 2025 को सुबह लगभग 7 बजे थाना पश्चिम शरीरा को सूचना मिली कि ग्राम कोल्हुआ में एक लड़की की उसके घर में डेड बॉडी पडी है । सूचना पर तत्काल पुलिस फोर्स मौके पर पहुची तो लड़की सोनम (परिवर्तित नाम) का शव उसके ही घर में चारपाई पर पड़ा मिला, जिसके गर्दन व दोनों हाथ में कलाई के पास कट का निशान था । उच्चाधिकारीगण द्वारा मौके पर पहुँचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा फील्ड यूनिट टीम के द्वारा भी मौके पर पहुँच कर साक्ष्य संकलन किया गया । विधिक कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया । परिजन की तहरीर के आधार पर थाना पश्चिम शरीरा पर मु0अ0स0 39/25 धारा 103(1) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया । घटना की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा थाना प्रभारी करारी, थानाध्यक्ष पश्चिम शरीरा एवं प्रभारी एसओजी/सर्विलांश/थानाध्यक्ष पिपरी के नेतृत्व में टीमों का गठन कर घटना के शीघ्र एवं सफल अनावरण करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया । 

इस दौरान इलेक्ट्रानिक साक्ष्य, सीसीटीवी कैमरा एवं तकनीकि साक्ष्य की सहायता से कई संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गयी । इसी क्रम में एक संदिग्ध व्यक्ति सुरेन्द्र सिंह पटेल पुत्र धीर सिंह निवासी भगवतपुर, कटरी थाना पश्चिम शरीरा जनपद कौशाम्बी का नाम प्रकाश में आया । गठित टीमों द्वारा उपरोक्त व्यक्ति को 29 अप्रैल 2025 को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ हेतु थाना पश्चिम शरीरा लाया गया । पूछताछ के दौरान सुरेन्द्र सिंह द्वारा अपना जुर्म कबूल करते हुये बताया कि घटना के समय मैंने जो कपड़े पहने थे उसको धुलकर कहीं छिपा दिया है । आलाकत्ल व कपड़ों की बरामदगी हेतु आज भोर में गठित टीमें अभियुक्त सुरेन्द्र को थाना पश्चिम शरीरा से उसकी बताई हुई जगह ग्राम भगवतपुर साथ लेकर पहुचीं जहां अभियुक्त ने एक झोला को उठाकर उसमें पहले से रखे एक अवैध तमंचे से पुलिस टीम को जान से मारने की नियत से फायर करते हुये भागने का प्रयास किया । पुलिस टीम द्वारा अपना बचाव करते हुए अभियुक्त को आत्मसमर्पण हेतु चेतावनी दी गयी परन्तु उसने भागते हुए पुलिस टीमों पर पुनः फायर किया । तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा आत्मसुरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गयी । अभियुक्त जवाबी फायरिंग में गिर गया, घेराबन्दी कर पास जाकर देखा गया तो अभियुक्त के दाहिने पैर से खून निकल रहा था । अभियुक्त को हिरासत में लेकर उपचार हेतु जिला अस्पताल कौशाम्बी भेजा गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा  रही है l


रिपोर्ट :- कामता प्रसाद चौरसिया, शिवम चौरसिया 

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top