सराय अकिल कौशाम्बी l भारतीय जानता पार्टी के द्वारा बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जयंती सम्पूर्ण देश मे मनाई जा रही है l
जयंती के अवसर पर नगर पंचायत सराय अकिल के वार्ड अम्बेडकर नगर मे अम्बेडकर पार्क की साफ सफाई कर पार्टी कार्यकर्ताओ द्वारा पुष्प गुच्छ से सजाया गया और पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ द्वारा मलयार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया l
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता खड़ग सिंह ने कहा की बाबा साहब की वजह से भारत का एक समता मूलक संविधान की रचना हो सकी उनकी देन है की आज पिछड़े एवं दलित समुदाय के लोगो को आरछण के साथ अन्य सरकारी सुबिधाये मिल रही है l
भाजपा सरकार एवं पार्टी मे सभी समुदाय का प्रतिनिधित्व दिया जा रहा है भारतीय जानता पार्टी सभी का विकास सम्मान और स्वाभिमान बनाये रखने का काम कर रही है हमें बाबा साहब के बताये हुये रास्ते का अनुकरण कर समाज मे ब्यप्त बुराइयाँ को समाप्त करना है जिसके लिये देश की मोदी सरकार एवं प्रदेश की योगी सरकार दृढ संकल्प है l
इस अवसर पर भाजपा नेता खड़ग सिंह, चंद्रबाली पटेल अनूप सिंह, सतीश जयसवाल समर रस्तोगी दुर्गेश नंदन मिश्रा विकास गुप्ता नरेश अग्रहरि भगवान पूरी जी बबलू गौतम अनुराग अग्रहरि दिनेश जयसवाल रोविन अग्रहरि शनि गौतम अशोक पासी सहित सैकड़ो की संख्या मे पार्टी कार्यकर्त्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे l
रिपोर्ट : कामता प्रसाद चौरसिया शिवम चौरसिया





