सरायअकिल कौशाम्बी। राव पैलेस में महात्मा ज्योतिबा राव फूले जयंती समारोह बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य आयोजन शरद राव और राम प्रकाश बल्ला द्वारा किया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने महात्मा फूले के समाज सुधारक कार्यों संघर्षों और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया। आप के द्वारा भारत मे महिलाओ के लिये पहला स्कूल खोला गया जिससे महिलाये पढ़ लिखकर स्वलम्बी बने और हो रहे अत्याचार का विरोध कर सकें एवं अपने बच्चो को भी पढ़ा कर शिक्षित बना सकें माँ ही बच्चो की प्रथम पाठशाला होती है अगर माँ शिक्षित होंगी तो अपने परिवार की दिशा और दशा बदल देगी यह आप के दूरदर्शिता का परिजय देता है अपने सत्यशोधक समाज की ब्यवस्था की स्थापना की आप के द्वारा काई पुस्तके लिखी गयी और समाज सुधार के कार्य किये गये जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
साथ ही आगामी 14 अप्रैल को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के भव्य आयोजन की भी रूपरेखा तैयार की गई। इसमें 'एक शाम बाबा साहब के नाम' पर प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम और शोभा यात्रा के आयोजन को शांति पूर्वक सम्पन्न कराने पर योजना बनाई गई, क्योंकि इस अवसर पर बाबा साहब के योगदान को मानने वाले सर्व समाज के सैकड़ों की संख्या में लोगो के शामिल होने की उम्मीद है। इस बार बाबा साहब के जीवनी एवं संघर्षों एवं उनके योगदान के विस्तृत जानकारी हेतु राव पैलेश मे एक भब्य प्रादर्शनी लगायी जाएगी जिसका अवलोकन कर जन सामान्य जन लाभान्वित हो सकेंगे और बाबा साहब के आदर्शो को अपना कर अपने जीवन. को गौरवशाली बना सकेगे l
इस अवसर पर शरद राव, राम प्रकाश, मंगला प्रसाद, सतीश कुमार गोयल, दिनेश कुमार, सोहन लाल, विकास, रिंकू, देवराज, अंकित वर्मा रोहितराज, कामता प्रसाद, संजीव कुमार, संजय गौतम, लक्ष्मण गोपाल, दिलीप, महेंद्र गौतम,राजेंद्र कुमार सहित सैकड़ो की संख्या मे लोग मौजूद रहे l
रिपोर्ट :कामता प्रसाद चौरसिया, शिवम चौरसिया
---



