जनपद मे 33 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो तथा 3शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो पर मुख्य मंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का किया गया आयोजन

Kamta Prasad Chaurasiya
0


                             

कौशाम्बी। जनपद में  प्रत्येक  रविवार को  मा. मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाता है। जनपद  में  33 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा 3 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केदो पर  27 अप्रैल 2025 को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। आरोग्य स्वास्थ्य मेले को सफल बनाने के लिए नोडल अधिकारी तथा अपर/उप मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो मे आरोग्य स्वास्थ्य मेले के निरीक्षण हेतु जिम्मेदारी दी गयी है । मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 संजय कुमार ने ब्लॉक सिराथू  के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजातपुर तथा ब्लॉक कड़ा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शहजादपुर का निरीक्षण  किया । डा0 हिन्द प्रकाश मणि, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी,  कौशाम्बी ने प्राथमिक  स्वास्थ्य केंद्र, मंझनपुर  का  निरीक्षण  किया  तथा उप मुख्यमंत्री चिकित्सा अधिकारी डॉ0 पी0 एन0 यादव ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करारी का निरीक्षण किया । उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 हिंद प्रकाश मणि ने अवगत  कराया कि समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर प्रत्येक  रविवार  को  मुख्यमंत्री  आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। अन्य उप  मुख्य चिकित्सा /अपर  मुख्य चिकित्सा अधिकारियो के द्वारा भी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो का निरीक्षण किया जाता है। आरोग्य स्वास्थ्य मेले में  62 चिकित्साधिकारी व  151 पैरामेडिकल कर्मचारी की ड्यूटी लगायी गयी थी । आरोग्य स्वास्थ्य मेले में विभिन्न रोगो से ग्रसित कुल  1633 मरीजों का  चिकित्सको द्वारा उपचार  किया गया  एवं  06 मरीजों को जिला संयुक्त चिकित्सालय मंझनपुर कौशाम्बी संदर्भित किया गया। साथ ही मेले मे कुल  63  गोल्डेन  कार्ड  एवं  66 आभा आईडी भी बनाये गये।


रिपोर्ट : कामता प्रसाद चौरसिया

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top