कौशाम्बी। आगामी त्यौहारों को लेकर के अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा पुलिस बल के साथ मझनपुर कस्बे में पैदल भ्रमण किया गया और त्योहारों की स्थितियों की जानकारी की।
ज्ञात हो कि अपर पुलिस अधीक्षक ने रविवार को मंझनपुर जनपद मुख्यालय के चौराहा और बाजार में पुलिस बल के साथ भ्रमण करते हुए आम जनमानस से बातचीत की आगामी त्यौहार एवं जनपद में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक में कानून व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस बल के साथ थाना मंझनपुर क्षेत्रान्तर्गत भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गस्त कर अपर पुलिस अधीक्षक ने नगर के आम जनमानस से संवाद कर उनको सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया गया। तथा अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी लोग परंपरागत अनुसार शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाए।
रिपोर्ट :कामता प्रसाद चौरसिया