कौशाम्बी समाचार
कौशाम्बी। जनपद के कांशीराम अतिथि गृह में शनिवार को समाजवादी पार्टी ने बसपा संस्थापक मान्यवर कांशीराम की जयंती मनाई। कार्यक्रम में कौशाम्बी सांसद पुष्पेंद्र सरोज और सपा राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज ने कांशीराम की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की। सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने कांशीराम के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कांशीराम दलितों, शोषितों और गरीबों के मसीहा थे। साइकिल यात्रा के दौरान लोग मशाल लेकर उनका इंतजार करते थे। सरोज ने कहा कि वर्तमान राजनीति टीवी, सोशल मीडिया और अखबारों तक सीमित हो गई है।
ज्ञात हो कि कार्यक्रम में इन लोगों की रही मौजूदगी कार्यक्रम में कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। इनमें पूर्व कैबिनेट मंत्री और सदर विधायक इंद्रजीत सरोज शामिल थे। सांसद की माता पुष्पा सरोज, सपा जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव और आनंद मोहन पटेल भी उपस्थित थे। सैकड़ों समाजवादी कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। सांसद ने यह भी कहा कि वे संसद में बैठते समय कांशीराम के कैडर को याद करते हैं।
रिपोर्ट : कामता प्रसाद चौरसिया