करारी के जावेद रिज़वी को वानखेड़े स्टेडियम मे किया गया सम्मानित

Kamta Prasad Chaurasiya
0


 

कौशाम्बी समाचार :-

कौशाम्बी। रिजवी परिवार से आने वाले करारी निवासी जावेद रिजवी को बीते दिनों मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम के 50 वर्ष पूरे होने पर क्रिकेट में उनके द्वारा दिये गए योगदान को देखते हुए कई हस्तियों के साथ उन्हें भी सम्मानित किया गया है। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अंजिक्य नायक ने एक कार्यक्रम में उन्हें शील्ड और शाल देकर सम्मानित किया है। इस खबर के बाद उनके परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।

ज्ञात हो कि पूर्व सांसद डॉक्टर अख्तर हसन रिजवी के भांजे जावेद रिजवी लगभग 25 वर्ष से मुंबई क्रिकेट में अपनी एक अलग पहचान बनाये हुए हैं, उन्होंने रिजवी कालेज मुंबई में युवा खिलाड़ियों की एक पूरी खेप तैयार कर उन्हें राष्ट्रीय स्तर से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनको पहचान दिलाने का काम किया है। जावेद रिजवी ने अंजिक्या रहाणे, जायसवाल सहित कई अंतर राष्ट्रीय खिलाड़ी भारत को दिये हैं। जावेद रिजवी 2014 से लेकर 2018 तक मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के मैनेजिंग कमेटी में रहे, इसके अलावा वह फाइनेंस और एजुकेशन जैसे बहुत सी क्रिकेट गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभा चुके हैं। कार्यक्रम 15 जनवरी 2025 को साउथ मुंबई वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में। पूर्व  भारतीय कप्तान  सुनील  गावस्कर, लाल चन्द्र राजपूत,वसीम जफर,चन्द्रकांत पंडित और राजू कुलकर्णी सहित काफी संख्या में पूर्व क्रिकेटर और मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद थे।


रिपोर्ट :- चीफ एडिटर कामता प्रसाद चौरसिया

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top