मोदी सरकार की दूर दर्शिता और विकाससील भारत के संकल्प का सशक्त ब्लूप्रिंट हैँ आम बजट - विनोद सोनकर

Kamta Prasad Chaurasiya
0


 

कौशाम्बी समाचार :-

कौशाम्बी। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय मंत्री व पूर्व सांसद कौशांबी विनोद सोनकर ने भारत सरकार द्वारा पेश किए गए आम बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा की आज के बजट में केंद्र सरकार ने मध्यम वर्ग को आर्थिक संबल प्रदान करते हुए उनके सपनों को साकार करने की एक नई दिशा दी है। आयकर में राहत सहित, यह बजट मोदी सरकार की दूरदर्शिता और विकासशील भारत के संकल्प का सशक्त ब्लूप्रिंट है।  

किसान, गरीब, मध्यम वर्ग, महिलाओं और बच्चों की शिक्षा, पोषण व स्वास्थ्य से लेकर स्टार्टअप, नवाचार और निवेश तक—हर क्षेत्र को समाहित करता यह बजट आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है।  

इस सर्वसमावेशी और प्रगतिशील बजट के लिए  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बधाई की पात्र हैं।


रिपोर्ट :- चीफ एडिटर कामता प्रसाद चौरसिया

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top