कौशाम्बी मे परिवार मरामर्श केंद्र ने कराया सफल सुलह समझौता

Kamta Prasad Chaurasiya
0


 

कौशाम्बी समाचार -

कौशाम्बी। पुलिस अधीक्षक कौशांबी के निर्देशन में 18 जनवरी 2025 को परिवार परामर्श केंद्र में एक महत्वपूर्ण काउंसलिंग सत्र आयोजित किया गया। इस सत्र में प्रभारी श्यामा नारायण यादव, हेड कांस्टेबल राम बहादुर पाल, महिला हेड कांस्टेबल पूनम, महिला कांस्टेबल नीतू यादव, महिला कांस्टेबल कमला यादव और काउंसलर सुरेश चंद्र जयसवाल ने भाग लिया।

ज्ञात हो कि काउंसलिंग के दौरान एक फाइल में पति-पत्नी और उनके परिजनों की सहमति से सुलह समझौता कराया गया। परिवार परामर्श केंद्र ने पति-पत्नी को उनके पारिवारिक कर्तव्यों के बारे में समझाया। दोनों ने स्पष्ट किया कि अब उनके बीच किसी प्रकार का मनमुटाव नहीं रह गया है और वे अपनी खुद की सहमति से सुलह करना चाहते हैं।

परिवार परामर्श केंद्र द्वारा पति-पत्नी को सलाह दी गई कि वे अपने बड़ों का सम्मान करते हुए अपने जीवन की नई शुरुआत करें। दोनों पक्षों ने यह व्यक्त किया कि वे अब एक-दूसरे के साथ प्रेम पूर्वक अपना जीवन यापन करेंगे।

इस सफल सुलह समझौते ने न केवल पति-पत्नी के रिश्ते को मजबूत किया, बल्कि परिवार परामर्श केंद्र की भूमिका को भी उजागर किया, जो परिवारों में सामंजस्य और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है।


रिपोर्ट : कामता प्रसाद चौरसिया चीफ एडिटर

Tags

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top